फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   up police get 72 Deputy SP on 1st november passing out parade held at BR Ambedkar Police Academy Yogi adityanath take salute

मुरादाबाद: सीएम योगी कल पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौपेंगे चाबी, पासिंग आउट परेड की लेंगे सलामी

Sat, 30 Oct 2021 10:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 10:44 PM IST
सार

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86वें बैच का परीक्षण 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुआ था। आउट डोर और इंडोर के परीक्षण को पूरा करने के लिए अब नए अफसर ड्यूटी के लिए तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
up police get 72 Deputy SP on 1st november passing out parade held at BR Ambedkar Police Academy Yogi adityanath take salute
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वे डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1008 लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौपेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का विमान सोमवार की सुबह मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से वे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और सवा नौ बजे पुलिस अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम यहां से पुलिस लाइन वापस जाएंगे। यहां एमडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एमडीए अपनी तीन योजनाओं के अंतर्गत तैयार किए गए 1008 प्रधानमंत्री आवासों का लोकार्पण कर 10
विज्ञापन

लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौपेंगे।

गौरतलब है कि डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86वें बैच का प्रशिक्षण 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुआ था। प्रशिक्षण पूरा कर नए अधिकारी ड्यूटी को तैयार हैं। इनमें 72 डिप्टी एसपी का बैच पासिंग आउट परेड में शामिल होगा, जिसमें 18 महिला डिप्टी एसपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। शनिवार को डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed