फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police: Daughters should be safe during the festival: I will fulfill my wifely duties along with my duty

त्योहार पर सुरक्षित रहे बेटियां: फर्ज के साथ निभाएंगी पत्नी का धर्म, मुस्तैदी से तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

Fri, 10 Oct 2025 04:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 04:20 PM IST
सार

यूपी पुलिस में तैनात महिलाएं व्रत में रहते हुए भी वर्दी का फर्ज निभाएंगी। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। महिलाएं खरीदारी करने बाजार जाएंगी ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
UP Police: Daughters should be safe during the festival: I will fulfill my wifely duties along with my duty
चंद्रप्रभा गाैतम और टीआई अनुराधा सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में एंटी रोमियो दल की प्रभारी चंद्रप्रभा गौतम करवा चौथ पर व्रत रखेंगी और ड्यूटी भी करेंगी। वह व्रत में रहते हुए भी वर्दी फर्ज निभाएंगी। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। महिलाएं खरीदारी करने बाजार जाएंगी ऐसे में हमारी और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उन्हें सुरक्षित माहौल दिला जाए।

विज्ञापन


इसलिए उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वह करवा चौथ पर अवकाश पर नहीं रहेंगी। लखनऊ निवासी चंद्रप्रभा गौतम मास कम्युनिकेशन में पीजी हैं और 1997 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुई थीं। 2008 में उनकी शादी बरेली निवासी अधिवक्ता वीरपाल सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


दंपती की एक बेटी है। 2011 में चंद्रप्रभा का सब इंस्पेक्टर के पद प्रमोशन हो गया। वह सीबीआईडी, साइबर अपराध मुख्यालय लखनऊ में भी तैनात रह चुकी हैं। मुरादाबाद में सात माह तक महिला थाने की कमान संभाल चुकी हैं और वर्तमान में एंटी रोमियो दल की प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत वह सुबह से शाम तक अपनी टीम के साथ महिलाओं और छात्राओं से संपर्क कर उन्हें महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी देती हैं। इसके अलावा वह बाजार, स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आस पास घूमने वाले शोहदों की तलाश में रहती हैं।

व्रत रहकर शहर का यातायात संभालेंगी टीआई अनुराधा 
नेशनल वाॅलीबॉल खिलाड़ी रहीं टीआई अनुराधा सिंघल करवा चौथ व्रत में रहेंगी और शहर का यातायात व्यवस्था भी संभालती नजर आएंगी। दिल्ली निवासी अनुराधा सिंघल डीयू की वाॅलीबॉल टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से नेशनल भी खेला है। यूपी पुलिस में वह 2001 में भर्ती हुई तो उन्हें खिलाड़ी होने का लाभ मिला।

वह प्रदेश के कई जिलों में तैनात रह चुकी हैं। 2008 में अनुराधा की शादी संजीव कुमार के साथ हुई। वह भी पुलिस विभाग में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ में है। अनुराधा सिंघल का कहना है कि वह हर साल करवा चौथ व्रत रखती हैं और दिनभर ड्यूटी भी करती हैं। इस बार भी वह ड्यूटी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed