{"_id":"680b547ef217b301510ec86a","slug":"up-police-constable-commits-suicide-by-writing-a-suicide-note-in-rampur-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरा दिमाग कुंद हो गया, मुझे माफ करना...', सुसाइड नोट में ये बातें लिख यूपी पुलिस के सिपाही ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरा दिमाग कुंद हो गया, मुझे माफ करना...', सुसाइड नोट में ये बातें लिख यूपी पुलिस के सिपाही ने दी जान
Fri, 25 Apr 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:57 PM IST
सार
रामपुर जिले के गंज थाने में तैनात हेड मोहर्रिर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट और आत्महत्या में प्रयुक्त पिस्टल मिली है। हेड मोहर्रिर ने गोली मारने से पहले सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी है। एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के सिपाही ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर जिले के गंज थाने में तैनात अमरोहा के डिडौली थाना इलाके के जोया के रहने वाले हेड मोहर्रिर मोहम्मद उमर (36) ने गुरुवार को खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना परिसर में ही बने कमरे में वह मृत पाए गए।
पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। उनके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताया। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
मोहम्मद उमर गुरुवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 11 बजे वह थाने में ही स्थित अपने कमरे पर चले गए। इस बीच थाना प्रभारी ने उनको बुलाने के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा तो वह दफ्तर में नहीं थे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उनके सरकारी आवास पर भेजा गया।
विज्ञापन
न खुलने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह बैड पर लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। वह वर्दी में ही थे। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आनन-फानन मामले की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पाकर वह भी हेड मोहर्रिर के सरकारी आवास पर पहुंच गए।

Trending Videos
मौके पर पहुंचे अधिकारी
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव व सीओ सिटी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

मौके पर मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट और आत्महत्या में प्रयुक्त पिस्टल मिली है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर में परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। उनके इस कदम से परिवार में कोहराम मचा है।

दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे उमर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमर 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। आत्महत्या के पीछे उनका मानसिक रूप से परेशान होना बताया गया है। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया गया है। वह दो दिन पहले ही तीन दिन की छुट्टी से लौटे थे।

मेरा दिमाग कुंद हो गया, मुझे माफ करना...
हेड मोहर्रिर ने गोली मारने से पहले सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी और एसपी से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा कि मैं मानसिक रूप से तनाव में हूं, मेरा दिमाग कुंद हो गया है। मुझे कुछ याद भी नहीं रहता है। मेरे भाई मुझे माफ कर देना मेरे बच्चों का ख्याल रखना। कप्तान साहब मेरे परिवार की मदद करना। यह शब्द हेड मोहर्रिर मोहम्मद उमर ने अपने सुसाइड में लिखे हैं। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।

यूपी पुलिस में 2011 में भर्ती हुए उमर की छह साल से रामपुर में ही तैनाती थी। वह कई थानों में तैनात रहे थे। करीब डेढ़ साल पहले वह गंज थाने में तैनात हुए और फिर उसे हेड मोहर्रिर बने। हेड मोहर्रिर बनने के बाद उनके पास ज्यादा जिम्मेदारी आ गई थी।
बताते हैं इसलिए वह तनाव में रहने लगे। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक पन्ने पर सुसाइड नोट भी लिखा, जोकि पुलिस को शव की तलाशी के दौरान जेब से मिला। उमर ने अपने सुसाइड नोट में मानसिक रूप से तनाव में रहने की बात को कुबूला है।
सुसाइड नोट में ये लिखा...
एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद उमर के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने हाथ से लिखा कि, मैं मोहम्मद उमर बिना किसी पर इल्जाम लगाए स्वयं आत्महत्या कर रहा हूं । रामपुर के कप्तान साहब बहुत अच्छे हैं। विद्यासागर मिश्र कप्तान साहब मेरे परिवार की मदद करना। आखिर में उन्होंने अपना नाम भी लिखा है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: इंजीनियर बनाना चाहते थे पिता, पर विनय बन गए नौसैनिक; दो बार वायुसेना में पायलट बनने से चूके