फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Nikay Chunav 2023 BJP gave ticket to Muslim candidates for councilor in 14 wards of Moradabad city

UP: भाजपा का मुस्लिमों पर दांव दूसरे दलों को दे सकता है घाव, 14 वार्डों में पार्षद के लिए मुस्लिम प्रत्याशी

Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 May 2023 01:15 PM IST
सार

मुरादाबाद शहर के 14 वार्डों में पार्षद के लिए भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। नगर निगम मुरादाबाद में 70 वार्ड हैं। इन वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा ने सबसे अधिक 64 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 55, सपा के 54, बसपा के 34, आम आदमी पार्टी के 42 और एआईएमआईएम के 29 प्रत्याशी चुनाव में हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 BJP gave ticket to Muslim candidates for councilor in 14 wards of Moradabad city
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इस बार नगर निगम मुरादाबाद के चुनाव में भाजपा का पार्षद पद के लिए मुस्लिमों पर लगाया गया दांव दूसरे दिलों को घाव दे सकता है। भाजपा के मुस्लिम पार्षद उम्मीदवारों वाले 14 वार्डों में 42.17 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें सबसे अधिक वार्ड नंबर 46 में 49.51 और सबसे कम वार्ड 65 में 31.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


नगर निगम मुरादाबाद में 70 वार्ड हैं। इन वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा ने सबसे अधिक 64 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 55, सपा के 54, बसपा के 34, आम आदमी पार्टी के 42 और एआईएमआईएम के 29 प्रत्याशी चुनाव में हैं। भाजपा के 64 प्रत्याशी में 14 मुस्लिम हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि भाजपा ने इतनी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों वाले वार्डों में करीब 147880 मतदाता हैं। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 62375 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन वार्डों में करीब 31.01 फीसदी से लेकर 49.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 14 वार्डों का मत प्रतिशत 42.17 रहा है। ऐसे में इन वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाने की भाजपा की योजना से दूसरे दलों की सियासी गणित बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद के चुनाव का परिणाम का भी प्रभावित हो सकता है। चुनाव इसका परिणाम ाजपा के सियासी कदम की आगे की योजनाओं का भविष्य तय करेगा। फिलहाल सभी सियासी दलों की नजर 13 मई को होने वाली मतगणना पर है।

14 वार्डों में पड़े कुल मतों का 21 फीसदी वोट

मुरादाबाद नगर निगम के 70 वार्डों में कुल 673998 मतदाता हैं। लेकिन मतदान के लिए बृहस्पतिवार को सिर्फ 291425 मतदाताओं ने ही वोट डाला। इसमें भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों वाले 14 वार्डों के मतदाताओं की संख्या 62375 रही। इस हिसाब से कुल मतों में इन वार्डों के वोटरों की हिस्सेदारी 21.40 फीसदी हुई।

भाजपा के पार्षद पद के मुस्लिम प्रत्याशियों वाले वार्डों की मतदान की स्थिति

वार्ड का नाम-संख्या कुल वोटर कुल वोट पड़े प्रतिशत

लाल नगर-(27) 11589 4947 42.68
पीरगैब-(35) 8617 3933 45.64

असालतपुरा भूड़ा-(41) 12397 5092 41.07
ईदगाह-(46) 8223 4072 49.51

डहरिया-(49) 8329 4104 49.27
जाहिदनगर-(52) 13928 5489 39.40

गुइयाबाग-(57) 6416 2617 40.78
मकबरा-(58) 7920 3417 43.14

असालतपुरा-(59) 14824 6007 40.52
जामा मस्जिद-(63) 11879 4376 36.83

लाकड़ी वलान-(65) 8675 2753 31.01
मुगलपुरा-(66) 12373 2753 38.02

बड़ाशाह शफा-(68) 9161 4523 49.37
आजादनगर-(69) 10777 5063 46.97

मुकर्रबपुर-(70) 8988 3894 43.32
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed