फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Nikay Chunav 2023 Azam Khan Controversial statement Sanjay Gandhi flies alive and meets in lower parts

UP: आजम खां के बिगड़े बोल, 'संजय गांधी उड़ते जिंदा हैं, मिलते हैं नीचे हिस्सों में, कुदरत का इंतकाम बहुत सख्त

Tue, 02 May 2023 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 May 2023 01:38 PM IST
सार

बादल के साथ-साथ सपा नेता आजम खां भी रविवार की रात जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि रामपुर वालों से किसी को कोई मतलब नहीं है, जो चिकनी-चुपड़ी बातें कर रहे हैं सब धोखा है। दरअसल ये लोग रामपुर के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Azam Khan Controversial statement Sanjay Gandhi flies alive and meets in lower parts
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने सोमवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया। रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने कहा कि मैंने इंदिरा गांधी का दौर देखा। राजीव गांधी से ज्यादा तो किसी के पास एमपी थे ही नहीं, लेकिन कुदरत जब इंतकाम लेती है तो ऐसा होता है कि संजय गांधी उड़ते हैं जिंदा... और मिलते हैं नीचे हिस्सों में। कुदरत का इंतकाम बहुत सख्त है।  
विज्ञापन

रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान आजम खां ने योगी सरकार पर तंज कसा। बादल के साथ-साथ सपा नेता आजम खां भी रविवार की रात जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि रामपुर वालों से किसी को कोई मतलब नहीं है, जो चिकनी-चुपड़ी बातें कर रहे हैं सब धोखा है। दरअसल ये लोग रामपुर के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इसलिए यहां के लोगों के हाथों में चाकू थमाने का इंतजाम किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि यहां हालात वैसे बन जाए जैसा कि 40 साल पहले था। जब एक दिन में चार-चार मर्डर हुआ करते थे। सपा नेता आजम खां रविवार की रात मोहल्ला नालापार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर के बच्चे पढ़े-लिखे नहीं इसकी साजिश रची जा रही है। इसके लिए स्कूल बंद कराए जा रहे हैं। रामपुर पब्लिक स्कूल बंद करा दिया गया,. बिल्डिंग खाली करा ली गई। पूरे हिंदुस्तान में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिस स्कूल में 1600 बच्चे पढ़ते हों उसे बंद करा दिया गया। 
 

यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके पीछे सिर्फ एक वजह है कि यहां बच्चे पढ़े नहीं है। रामपुर पब्लिक स्कूल में मामूली फीस में बच्चे अच्छी तालीम हासिल करते थे लेकिन इनको ये गंवारा नहीं है। यूनिवर्सिटी की वजह से बनारस और अलीगढ़ की पहचान है। हम रामपुर की पहचान भी वैसा ही बनाना चाहते थे। 

 

आजम खां ने कहा कि विकास का दावा करने वाले अब तक एक फ्यूज बल्ब नहीं बदलवा सके हैं। हमने जो विक्टोरिया लाइटें लगवाई थीं, उसको उतार कर ले गए। हमने जो गेट बनवाए थे उनका नाम बदल दिया। अरे, नाम ही रखना है तो कुछ नया बनवा लिया होता, पुराने का नाम क्यों बदल रहे हो। नाम भी पूरी तरह नहीं बदला, एक-एक गेट पर दो-दो नाम लिखे हुए हैं। ये तो कारनामे हैं इनके।

 

आजम खां ने कहा कि तुमने तो हमसे कलम भी नहीं मांगी थी, लेकिन मैंने कलम का इंतजाम किया। इलाज के लिए अस्पताल बनवाया है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का इंतजाम न किया होता तो कोरोना की पहली और दूसरी लहर में न जाने कितने लोग मर गए होते। हमारे ही मेडिकल कॉलेज की इमारत इस्तेमाल हुई कोरोना के काल में। उन्होंने कहा कि गमों की रात लंबी जरूर है, लेकिन इससे डरो मत, सूरज बन जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed