फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News Three Family Members Die by Train Suicide in Rampur Details in Hindi

UP: रामपुर में बड़ा हादसा, खुदकुशी के इरादे से ट्रैक पर गए परिवार के तीन सदस्यों की मौत; बच्चा और की-मैन घायल

Thu, 13 Mar 2025 03:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

रामपुर में खुदकुशी के इरादे से ट्रैक पर गए परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर बचाने गया की-मैन भी बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे और की-मैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News Three Family Members Die by Train Suicide in Rampur Details in Hindi
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर में घरेलू कलह में खुशकुशी के इरादे से ट्रैक पर गए परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि नौ साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके साथ परिवार को बचाने पहुंचा की-मैन भी गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के टुकड़ों को उठाया और पोस्टमार्टम भेजा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। पनवड़िया फाटक के पास नई बस्ती में रहने वाले सतपाल (40) पुत्र नेत्रपाल, अपनी पत्नी रिंकी (38), बेटी प्रियांसी (6), बेटा निर्भय (9) वर्ष साथ रहता था। 
विज्ञापन


सतपाल होली के त्योहार पर दिल्ली से देर रात घर पहुंचा था। इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सतपाल ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर चला गया। उसके पीछे उसकी पत्नी रिंकी भी अपने बच्चे बेटी प्रियांसी, बेटा निर्भय लेकर ट्रैक पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इन लोगों की बातचीत हो रही थी कि इतने में स्टेशन पर तैनात की-मैन मक्खन सिंह ने परिवार को लड़ते हुए देखा। ट्रैक नंबर दो पर होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04029-बरेली से मुरादाबाद की तरफ आती दिखी। 

इस दौरान की-मैन मक्खन ने सतपाल को हटाने की कोशिश की, लेकिन सतपाल ने मक्खन की कमीज का कॉलर पकड़ लिया। ट्रेन नजदीक आने पर की-मैन ने बच्चे निर्भय का हाथ पकड़कर खींचा। ट्रेन की टक्कर से मक्खन और निर्भय दूर छिटक कर बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि सतपाल उसकी पत्नी रिंकी और बेटी प्रियांसी कुचल गए। 

 

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंची जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायल की-मैन मक्खन और निर्भय को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जबकि अन्य तीन शवों के टुकड़ों को बटोर कर पोस्टमार्टम भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: 'शिवम की करतूतों से पूरी तरह वाकिफ थी मकान मालकिन', 12वीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़

इधर, जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने परिवार के अन्य सदस्य सतपाल के भाई महिपाल और सोमपाल को जानकारी दी, इस पर उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed