फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Teenager buying momos was kidnapped, ransom was demanded by sending message on sister Instagram

UP News: मोमोज खरीद रहे किशोर को किया अगवा, बहन के इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मांगी फिरौती, 1.50 देकर छोड़ा गया

Thu, 01 Aug 2024 09:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 09:09 PM IST
सार

संभल में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास से मोमोज खरीद रहे किशोर का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उसके बहन के इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर फिरौती मांगी। परिजनों ने पैसे का इंतजाम कर उसे छुड़ाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP News: Teenager buying momos was kidnapped, ransom was demanded by sending message on sister Instagram
संभल में घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे मुरादाबाद रोड स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निकट मोमोज खरीद कर रहे किशोर हर्षित (14) निवासी मोहल्ला बेगमसराय का अपहरण कर लिया गया। इंस्ट्राग्राम पर अपहरण करने की जानकारी देकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन


परिजनों ने बामुश्किल 1.50 लाख रुपये जुटाए। जिन्हें अपह्तकर्ताओं के बताए स्थान पर रखा गया। इसके बाद किशोर को छोड़ दिया गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगमसराय निवासी हर्षित मकान की दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है।
विज्ञापन


हर्षित के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह शाम साढ़े छह बजे मोमोज लेने मुरादाबाद रोड स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। मौके पर पहुंचकर देखा तो नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान लोग उसकी तलाश कर ही रहे थे तभी बेटी के इंस्टाग्राम पर मैसेज आया कि हर्षित का अपहरण कर लिया है। दो लाख रुपये दो वर्ना इसे जान से मार देंगे। अपहरण का फोटो भी भेजा गया। इसके बाद परिजनों ने रात्रि में ही धनराशि जुटानी शुरू की।

सुबह तक मुश्किल से डेढ़ लाख रुपये जुटा पाए। जिन्हें आरोपियों के बताए स्थान गोमासत्ती श्मशान के पीछे रख दिया गया। बाद में मैसेज करके बताया गया कि रुपये मिल गए हैं। हर्षित को फत्तेहपुर के रास्ते से ले लो। इस पर परिजन पहुंचे और उसे लिया।


वहीं, तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र कोतवाल अनुज तोमर के साथ भवानीपुर पहुंचे और अपहरण के संबंध में जानकारी की गई। 
 
अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अपह्त हुए किशोर के साथ मिलकर अपह्तकर्ताओं की तलाश की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। - श्रीश्चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed