{"_id":"685bae7cac78fd9f44018395","slug":"up-news-teacher-dies-of-heart-attack-while-exercising-manoj-suddenly-fell-unconscious-in-amroha-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक्सरसाइज करते समय शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, अचानक बेहोश होकर गिर गए थे मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक्सरसाइज करते समय शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, अचानक बेहोश होकर गिर गए थे मनोज
Wed, 25 Jun 2025 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:42 PM IST
सार
यूपी के अमरोहा में एक्सरसाइज करते समय गणित से शिक्षक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन शिक्षक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक मनोज गौड़ की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत (मनोज गौड़ का फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में घर में ही एक्सरसाइज करते समय शिक्षक मनोज गौड़ (45) की हार्टअटैक आ गया। परिजन उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है। साथी की मौत की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षक मनोज गौड़ अमरोहा के वासुदेव मोहम्मदी सराय के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रेनू शर्मा के अलावा दो बेटे गर्व और रोहन है। मनोज गौड़ जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में गणित के अध्यापक थे।
परिजनों के मुताबिक, परिवार घर की दूसरी मंजिल पर रहता है, जबकि प्रथम तल पर मनोज गौड़ रोजाना सुबह व्यायाम करते थे। मंगलवार सुबह एक्सरसाइज करते समय वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
दूसरी मंजिल से पत्नी रेनू शर्मा ने नाश्ते के लिए आवाज लगाई, तो जवाब नहीं मिला। इस पर वह नीचे आईं तो मनोज अचेत अवस्था में पड़े थे। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।

इलाज के दौरान शिक्षक मनोज गौड़ की मौत
परिजन आनन-फानन शिक्षक मनोज को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक मनोज गौड़ की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

शिक्षक वर्ग में शोक की लहर
अचानक अध्यापक मनोज गौड़ की मौत की खबर मिलते ही शिक्षक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे और परिजनों से साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।