{"_id":"67ceb4fded26f836b1097a42","slug":"up-news-security-plan-prepared-for-holi-in-sambhal-procession-will-come-out-under-supervision-of-drone-with-he-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में होली को लेकर तैयार हुआ सुरक्षा प्लान, भारी फोर्स के साथ ड्रोन की निगरानी में निकलेंगे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में होली को लेकर तैयार हुआ सुरक्षा प्लान, भारी फोर्स के साथ ड्रोन की निगरानी में निकलेंगे जुलूस
Mon, 10 Mar 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Mar 2025 03:26 PM IST
सार
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। होली के दिन सुरक्षा में पीएसी की सात कंपनी और दो प्लाटून जवान तैनात रहेंगे। आरआरएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
संभल में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के जुलूस निकलने के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा बॉक्स फॉर्मेट में रहेगी। बताया कि इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी।
यदि किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि होली का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराए जाएं और जुमे की नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
होली के जुलूस निकलने के चलते जिलेभर में जुमे की नमाज का समय दोपहर 2.30 बजे तय किया गया है। इस समय बढ़ाने को लेकर कई तरह के राजनीतिक बयान सामने आ रहे हैं। एसपी का कहना है कि यह समय पीस कमेटी की बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा सहमति के बाद तय हुआ है।
विज्ञापन
समय को लेकर खड़े हुए विवाद और अतिसंवेदनशील संभल में होली का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए प्राथमिकता है। इसको देखते हुए शहर के अतिसंवेदनशील इलाके में थ्री लेयर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है।

इसमें पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद किए जाएंगे। निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। डीएम ने बताया कि संभल को छह जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है।
पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल किए जाएंगे तैनात
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। होली के दिन सुरक्षा में पीएसी की सात कंपनी और दो प्लाटून जवान तैनात रहेंगे। आरआरएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

जामा मस्जिद इलाके की हो रही निगरानी
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद जामा मस्जिद के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों का कंट्रोल रूम जामा मस्जिद के बाहर बने पुलिस गार्द कक्ष में बना हुआ है। हर समय इन कैमरों से इलाके में निगरानी की जा रही है। एसपी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अभी पालिका द्वारा शहर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पालिका व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी
नगर पालिका द्वारा होली को लेकर व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही हैं। होली के दिन निर्बाध रूप से पेयजल की उपलब्धता रहेगी। इसके अलावा होलिका मार्ग व होलिका दहन स्थल की मरम्मत करने का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पालिका के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए 1533 नंबर पर सूचना दी जा सकती है। 14 मार्च की सुबह 6 बजे से 15 मार्च की सुबह 6 बजे तक अलग-अलग कर्मचारियों की कंट्रोल रूम में ड्यूटी रहेगी।

यह त्योहारों का सीजन है। इसलिए सुरक्षा को बढ़ाया गया है। होली के जुलूस और जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। होली के जुलूस की सुरक्षा बॉक्स फॉर्मेट में रहेगी। यानि जुलूस के चारों ओर पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे पीस कमेटी की लगातार बैठक कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की सभी से अपील की है।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।