फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News Now survey of Sambhal Jama mosque on claim of being Harihar temple Court gave order know whole matter

UP: हरिहर मंदिर होने के दावे पर अब संभल जामा मस्जिद का सर्वे... अदालत ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 20 Nov 2024 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Nov 2024 09:36 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिन्दू पक्ष कोर्ट पहुंच गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 29 को होगी। वहीं, विवादित परिसर का कमिश्नर ने सर्वे भी किया।

विज्ञापन
UP News Now survey of Sambhal Jama mosque on claim of being Harihar temple Court gave order know whole matter
,sambhal mosque survey - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिन्दू पक्ष कोर्ट पहुंच गया है। संभल के कैला देवी मंदिर के ऋषिराज गिरी समेत आठ वादकारियों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की चंदौसी स्थित कोर्ट में वाद दाखिल किया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन की ओर से उनके पुत्र विष्णु शंकर जैन ने मंगलवार को कोर्ट में वाद दाखिल किया। 
विज्ञापन


उन्होंने विवादित परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए जाने और सर्वे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराए जाने का अनुरोध किया। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए रमेश सिंह को सर्वे कमिश्नर नियुक्त किया। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 29 नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के बाहर इस मामले पर चर्चा करते हुए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि संभल में हरिहर मंदिर था, जिसे तोड़कर जामा मस्जिद बना दी गई। इतिहास में ऐसा प्रमाण मिलता है कि 1529 में बाबर ने हरिहर मंदिर को एक मस्जिद में तब्दील कर दिया था। इसका प्रमाण बाबरनामा में भी मिलता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के समक्ष भी यही बात कही गई है ताकि हरिहर मंदिर का सच सामने आ सके।
 

वादी गण के स्थानीय अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डीजीसी प्रिंस शर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से विष्णु शर्मा एडवोकेट भी कोर्ट में उपस्थित रहे।

'दावा पूरी तरह बेबुनियाद'
जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए कोर्ट से अधिवक्ता आयुक्त आए थे। उन्होंने मस्जिद का सर्वे किया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है। दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। चुनावी एजेंडा है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।- जफर अली एडवोकेट, सदर, शाही जामा मस्जिद, संभल

अभी जारी रहेगा सर्वे
कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि अभी प्राथमिक तौर पर सर्वे किया है। जिसमें पुलिस-प्रशासन का सहयोग रहा। अभी मस्जिद की पैमाइश नहीं की गई है। सर्वे की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। उसके बाद ही सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में पेश होगी। इसके लिए हमारे पास एक सप्ताह का समय है। 

 

ऐसी मान्यता है कि यही होगा कल्कि अवतार
विष्णु शंकर जैन कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार इसी जगह पर होगा। इसलिए यह स्थान पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण पूजा स्थल है। सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी के सामने दीवानी दावा किया गया है। जिससे हरिहर मंदिर का सच कोर्ट के सामने आ सके।

सर्वे के दौरान जमा रही भीड़, अलर्ट रही पुलिस
जामा मस्जिद के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर मंगलवार की शाम करीब छह बजे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाया। मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट और अन्य सदस्यों ने अधिवक्ता आयुक्त के साथ सर्वे शुरू कराया। करीब डेढ़ घंटे के सर्वे के दौरान मस्जिद के हर हिस्से के फोटो लिए गए और वीडियोग्राफी की गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed