{"_id":"67160302f9f7a736a50f50ee","slug":"up-news-cash-notes-were-being-printed-in-naya-moradabad-to-be-spent-on-diwali-two-people-arrested-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिवाली पर खपाने के लिए नया मुरादाबाद में छापे जा रहे थे नकदी नोट, दो लोग गिरफ्तार, मशीन भी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिवाली पर खपाने के लिए नया मुरादाबाद में छापे जा रहे थे नकदी नोट, दो लोग गिरफ्तार, मशीन भी पकड़ी
Mon, 21 Oct 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:01 PM IST
सार
नया मुरादाबाद में पुलिस और एसओजी ने छापेमारी कर नकली नोट छाप रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2.28 लाख रुपये के नकली नोट और उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
बरामद नकली नोट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पुलिस और एसओजी ने नया मुरादाबाद में रविवार देर रात एक मकान पर छापा मारकर नकली नोट छाप रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2.28 लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, स्कैनर और अन्य सामान बरामद किया।
आरोपियों ने नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगा रखा था। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में जुटी है। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता के बताया कि रविवार रात पुलिस और एसओजी ने पाकबड़ा क्षेत्र में नया मुरादाबाद सेक्टर सात स्थित एक मकान में दबिश दी।
पुलिस ने यहां से पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी में रह रहे अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गौसपुर की मिलक निवासी सलमान और अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल निवासी बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी यहां पिछले चार-पांच माह से नकली नोट छाप रहे थे।
विज्ञापन
मौके से 500 के 423 और 100 के 168 नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी बिलाल अहमद बीएससी पास है, जबकि सलमान हाईस्कूल फेल है। आरोपियों ने बताया कि वह धनतेरस और दिवाली पर बाजार में खपाने के लिए नकली नोट छाप रहे थे।
सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।