फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News canter loaded with chemical drums overturned caught fire due to short circuit driver burnt to death

UP: केमिकल के ड्रम से लदा कैंटर पलटा, करंट उतरने से लगी आग; चालक की जिंदा जलकर मौत...VIDEO

Sat, 05 Jul 2025 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jul 2025 09:03 AM IST
सार

गजरौला में केमिकल लदा कैंटर बिजली के खंभे में टकराकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। अचानक आग लगने से उसके अंदर फंसा चालक जिंदा जल गया। इससे उसकी मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई। 

विज्ञापन
UP News canter loaded with chemical drums overturned caught fire due to short circuit driver burnt to death
कैंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में केमिकल के ड्रम लदा कैंटर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गया। पटने से कैंटर में आग लग गई। उसके चालक की जलकर मौत हो गई। वह बछरायूं के रहने वाला था और मुंबई से केमिकल का वाहन ला रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह ट्रक में लगी आग बुझाई। मगर उसमें कुछ नहीं बचा। चालक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार तड़के पांच बजे केमिकल के ड्रम लदा कैंटर धनौरा की दिशा में जा रहा था। 
विज्ञापन


कैंटर में कई सवारियां बैठी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कैंटर कुमराला चौकी के पास बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गया। टक्कर से खंभा भी टूट गया। उस समय बिजली आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट दौड़ रहा तार कैंटर से छू गया। जिससे उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है उसमें बैठी सवारियां जान बचा कर किसी तरह कूद गईं, लेकिन चालक जमाल निवासी बछरायूं फंस गया। 

उसकी जलकर मौत हो गई। उधर से जा रहे बहलोलपुर गांव निवासी रूप सिंह आंबेडकर ने कैंटर में आग लगती देख पुलिस को फोन किया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

 

उन्होंने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक मुंबई से कैंटर ला रहा था। केमिकल किसका था और कहां ले जाना था। इस बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed