फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured

UP News: रामपुर बस हादसे में बड़ा खुलासा, हेल्पर चला रहा था वोल्वो, 50 से ज्यादा घायलों का चल रहा उपचार

Tue, 23 Jul 2024 11:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:21 AM IST
सार

हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही निजी वोल्वो बस सामने से आ रही रोडवेज की जनरथ एसी बस से जा भिड़ी। हादसे में चालक समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि निजी वाल्वो बस हेल्पर चल रहा था। इसी कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही निजी वोल्वो बस सामने से आ रही रोडवेज की जनरथ एसी बस से जा भिड़ी। इस हादसे में रोडवेज बस चालक तथा वोल्वो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। पचास से ज्यादा यात्री घायल हैं। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भैरों बाबा के मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ।

विज्ञापन

हादसे के वक्त हाईवे के उस भाग में कांवड़ियों की व्यवस्था के कारण दोनों दिशाओं के वाहनों को एक ही लेन में चलाया जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर के बजाय हेल्पर वोल्वो चला रहा था। एक ही लेन में दोनों दिशा का ट्रैफिक होने के कारण लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अचानक सामने आने पर वोल्वो का हेल्पर संतुलन खो बैठा।

विज्ञापन

UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि भिड़ंत इतनी भीषण थी कि वोल्वो और रोडवेज बसों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। भीतर मौजूद यात्री फंस गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ देर में पुलिस पहुंची और फिर एंबुलेंस से घायलों को मिलक सीएचसी और रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया।

UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मेरठ के छुर्र निवासी रोडवेज बस के चालक कविंद्र ( 45), वोल्वो में सवार श्रावस्ती के थाना मीरगंज निवासी राम मनोहर व सुजानडीह निवासी हरिराम व जगदीश की मौत हो गई। हादसे के बाद वोल्वो का हेल्पर और चालक भाग गए। घायलों में शामिल 50 से अधिक लोगों में सभी श्रावस्ती के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

इनमें पांच बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद एसपी विद्या सागर मिश्र के साथ मौके पर पहुंचे डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है।

UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

गुरुपूर्णिमा मनाकर हरिद्वार से लौट रहे थे वोल्वो के यात्री
पुलिस ने बताया कि निजी वोल्वो में 54 यात्री सवार थे। सभी गुरुपूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होने 18 जुलाई को हरिद्वार स्थित शांति कुंज गए थे। रविवार की रात सभी ने हरिद्वार से श्रावस्ती वापसी का सफर शुरू किया था। रोडवेज की साहिबावाद डिपो की जनरथ एसी बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।

UP News: Big revelation in Rampur bus accident, helper was driving Volvo, more than 50 injured
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

हाईवे पर दो हादसों में चार कांवड़ियों की मौत
दिल्ली हाईवे पर रविवार की रात हुए दो अलग-अलग हादसों में चार कांवड़ियों यक्ष कौशिक (20), अमित (25), रितिक (21) और सोनू (23) की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चार कावड़ियों में तीन मुरादाबाद और एक अमरोहा देहात क्षेत्र के रहने वाले थे।

पहला हादसा हाईवे पर रजबपुर थाना में हुआ। पुलिस के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी यक्ष कौशिक अपने ही गांव के स्पर्श के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। जबकि दूसरी ओर से मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के आबाकपुर निवासी अमित अपने साथी लवकुश के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लाने के लिए बाइक से जा रहा था।

रास्ते में दोनों की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई हादसे में यक्ष कौशिक और अमित की मौत हो गई, जबकि स्पर्श और लवकुश घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed