फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Muslims welcomed the Rang Ekadashi procession, Ganga-Jamuni culture was visible in Moradabad, Video

UP: रोजे के बीच मुस्लिमों ने रंग एकादशी जुलूस का किया स्वागत, मुरादाबाद में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, Video

Fri, 27 Feb 2026 09:19 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 09:19 PM IST
सार

रंग एकादशी पर निकली शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल-माला से स्वागत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। शहर में विभिन्न समितियों द्वारा जुलूस और होली उत्सव का आयोजन हुआ। रंगों और फूलों की होली के बीच गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
UP: Muslims welcomed the Rang Ekadashi procession, Ganga-Jamuni culture was visible in Moradabad, Video
मुरादाबाद में रंग एकादशी पर जुलूस का स्वागत करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

रंग एकादशी के पर मुरादाबादवासी होली के रंगों में सराबोर नजर आए। विभिन्न समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गईं और सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य किए। क्लबों में होली उत्सव का आयोजन किया गया। कई जगहों पर रंगों के साथ फूलों की होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्व होली समिति की ओर से खत्री धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर फूल-माला पहनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


कई स्थानों पर शर्बत और जलपान की व्यवस्था भी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। रंग एकादशी के मौके पर दिखी यह एकजुटता शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक रितेश ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए और झूमते-नाचते हुए आगे चलते हुए नजर आए। वहीं शिव बारात, शिव पार्वती, भगवान गणेश समेत अन्य कई भगवानों की झांकियों ने भक्तों को मन मोह लिया।

वहीं राधा-कृष्ण की हुरियारी मस्ती में शहरवासी सराबोर हो उठे। शोभायात्रा में रंगों के पर्व की भव्य छटा छाई हुई थी। इस दौरान श्रद्धालु लाल, पीले, हरे रंगों में रंगे नजर आए। वहीं सड़कें भी रंग और अबीर से सरोबार हो गई। शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की फूलों वाली होली में श्रद्धालुओं ने भी जमकर होली खेली।

वहीं ब्रज की लठ मार होली को लोग उत्साह के साथ कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं महाकुंभ की आकर्षक झांकी आकर्षक का केंद्र रहीं। इस देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर शिव बारात की झांकी, शिव पार्वती की झांकी, गणेश जी की झांकी, राम दरबार की झांकी, घोड़ों पर राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की झांकी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।


वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को भी चंदन लगाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा खत्री धर्मशाला से शुरू होकर मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, डिप्टी गंज चौराहा, ताड़ीखाना चौराहा, बुध बाजार से होते हुए पुलिस चौकी पर पहुंची।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार टंडन. रवि मेहरोत्रा, विजय कुमार टंडन, राकेश कुमार टंडन. सुधीर पाठक, अनुभव मेहरोत्रा, विजय सारस्वत, वरुण टंडन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed