फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad police arrest three members of Sarik Sattha gang, key accused in Sambhal violence case

UP: मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संभल हिंसा के मुख्य आरोपी सारिक साटा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 03:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 03:06 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सात लग्जरी कारें बरामद हुईं हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Moradabad police arrest three members of Sarik Sattha gang, key accused in Sambhal violence case
वाहन चोरों से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल बवाल का मुख्य आरोपी शारिक साटा दुबई में बैठकर वाहन चोरी करने वाले गैंग को ऑपरेट कर रहा है। मझोला थाने की पुलिस ने शारिक साटा गिरोह के तीन गुर्गे राज कुमार उर्फ राजू, गगन गौतम और यूनुस को गिरफ्तार कर इनसे सात लग्जरी कारें बरामद की हैं। इनमें से छह कार दिल्ली और एक कार गाजियाबाद से चोरी की गई थी।

विज्ञापन


जिसके कागजात पंजाब में तैयार किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शारिक साटा गिरोह का नेटवर्क देश के साथ ही विदेश तक फैला है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि क्रेटा कार मझोला के टीपी नगर आजाद में लावारिस हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने इस कार को मौके से नहीं आया बल्कि दूर से ही निगरानी शुरू कर दी। शुक्रवार की देर रात फारच्यूनर कार में सवार होकर पांच लोग आए और उन्होंने क्रेटा कार को स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही राजस्थान के जयपुर जिले के रामेश्वर धाम मुरलीपुरा निवासी यूनुस पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा के पलवल जिले के ओमेक्स सिटी फेस दो में रहने वाले अलीगढ़ के इग्लास निवासी राज कुमार उर्फ राजू और हरियाणा के पलवल जिले के चिरावदा गांव निवासी गगन गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके साथी मझोला क्षेत्र के धीमरी इस्लामनगर निवासी महफूज और मझोला के एकता कॉलोनी मंडी समिति निवासी अमन ठाकुर मौके से भाग गए।

गिरफ्तार किए गए से पूछताछ में पता चला कि वह दुबई में बैठे शारिक साटा से जुड़े हैं। एक सितंबर शारिक साटा के गुर्गे राजकुमार उर्फ राजू, गगन गौतम और युनूस से महफूज और अमन ठाकुर ने संपर्क कर क्रेटा और फारच्यूनर कार की डिमांड की थी।

इसके बाद राज कुमार उर्फ राजू, गगन और यूनुस ने तीन सितंबर को क्रेटा कार दिल्ली के इंद्रा नगर से चोरी कर मुरादाबाद पहुंचा दी गई थी। इसके बाद 11 सितंबर को दिल्ली के मयूर एन्कलेव से फारच्यूनर कार चोरी कर 12 सितंबर की सुबह मुरादाबाद लेकर आए लेकिन टीपी नगर में पुलिस को देखकर वापस चले गए थे।


शुक्रवार की देर रात आरोपी दोबारा आए तो पुलिस ने दबोच लिया। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर और कारें बरामद की गई हैं। शनिवार की शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस टीम अमन और महफूज की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed