{"_id":"5be9a211bdec2269717a2efe","slug":"up-minister-demand-for-change-name-of-this-city-after-faizabad-and-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद अब इस शहर का नाम बदलने की उठी मांग, राज्यमंत्री ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद अब इस शहर का नाम बदलने की उठी मांग, राज्यमंत्री ने किया समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इलाहाबाद और फैजाबाद जिले का नाम बदलने के बाद अब संभल का भी नाम परिवर्तित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग का समर्थन योगी सरकार की राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी किया है।
उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले से ही संभल का नाम कल्कि नगर या कल्कि अवतार के देवता के नाम पर रखने की मांग उठती रही है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान का समर्थन 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने किया है। बकौल राज्यमंत्री हमारी सरकार जो भी एतिहासिक नाम है उन्हें परिवर्तिक करने का कार्य करेगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कोई प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा है तो उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले ही सीएम से शहर का नाम कल्कि नगर रखने पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार सहमत भी है।