फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Masked men kidnapped young man, beat him severely and cut his neck, incident in love affair

UP: नकाबपोशों ने युवक को किया अगवा, जमकर पीटकर काट दी गर्दन... प्रेम प्रसंग में वारदात, आरोपियों की तलाश

Fri, 10 May 2024 09:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 09:13 AM IST
सार

मुरादाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर गर्दन काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
UP: Masked men kidnapped young man, beat him severely and cut his neck, incident in love affair
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में सैनियों वाली मिलक से बुधवार रात चार नकाबपोश बदमाश एक युवक को नशा सुंघाकर बेहोश कर ले गए। धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटने के बाद रामगंगा नदी के किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार युवक घायल अवस्था में घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। कटघर के सैनियों वाली मिलक निवासी प्रेमशंकर सैनी(22) ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह घर में बरामदे में पर सो रहा था।
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिवार के कुछ लोग कमरे में और कुछ लोग छत पर सो रहे थे, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिजन जागे तो प्रेम शंकर तखत पर मौजूद नहीं था। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान परिवार के लोगों ने देखा कि कि प्रेमशंकर ऊंचा गांव की ओर से पैदल आ रहा है। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था।

पास आकर देखा ताे उसकी गर्दन कटी हुई थी और खून बह रहा था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। प्रेमशंकर ने बताया कि उसे थोड़ा होश आया तो देखा कि वह ऊंचा गांव में श्मशान घाट के पास रामगंगा नदी के किनारे पड़ा हुआ था।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। प्रेमशंकर का कहना है कि वह कटघर क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली लड़की से फोन पर बात करता है।


कुछ दिन पहले उस लड़की के भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed