{"_id":"6660349b8f467ba21f024a0c","slug":"up-lok-sabha-election-result-bjp-fails-to-secure-in-west-up-know-seat-analysis-bjp-vs-sp-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav Results 2024: वेस्ट में बेस्ट न बन सकी BJP, सपा ने 3 गुना बढ़ाईं अपनी सीटें; किस सीट पर किसका कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav Results 2024: वेस्ट में बेस्ट न बन सकी BJP, सपा ने 3 गुना बढ़ाईं अपनी सीटें; किस सीट पर किसका कब्जा
Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
शाहरुख खान
शिवम वर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव में वेस्ट यूपी में भाजपा बेस्ट नहीं बन सकी। 2019 में वेस्ट यूपी की 29 में से 21 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इस बार 14 सीटें रह गईं।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल में बीजेपी हारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा में मुरादाबाद की चौधराहट पार्टी के काम न आ सकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के गृह जनपद मुरादाबाद में ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही वेस्ट यूपी में भी भाजपा का प्रदर्शन 2019 के मुकाबले कमजोर रहा। 2019 में भाजपा को वेस्ट यूपी की 21 सीटें मिली थीं। इस बार सीटों की संख्या घटकर 14 रह गई है।
वहीं सपा ने वेस्ट यूपी में अपनी सीटों में तीन गुना बढ़ोतरी की है। 2019 में सपा के खाते में वेस्ट यूपी की चार सीटें थीं, जिनमें तीन मुरादाबाद मंडल की थीं। इस बार सपा ने 12 सीटें जीती हैं। वहीं 2019 में बसपा को भी वेस्ट यूपी में चार सीटें मिली थीं।
इस बार पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही। वेस्ट यूपी की 29 सीटों में से 14 पर भाजपा, 12 पर सपा, दो पर आरएलडी व एक पर आजाद समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है। हालांकि पश्चिम में भाजपा ने सपा से दो सीटें ज्यादा जीती हैं, लेकिन पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इसे भाजपा का बेस्ट प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
2019 में प्रदेश की 16 में आठ सीटें वेस्ट यूपी से हारी थी एनडीए : 2019 में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 62 सीटें मिली थीं। इसके सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिली थीं। प्रदेश की कुल 80 सीटों में से एनडीए को 16 पर हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से भी आठ सीटें वेस्ट यूपी की थीं।

आठ में से छह सीटें अकेले मुरादाबाद मंडल की थीं। जबकि अन्य दो सीटें मैनपुरी व सहारनपुर थीं। 2019 में मैनपुरी से सपा के दिग्गज मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। जबकि सहारनपुर से बसपा के हाजी फजलुर्रहमान जीते थे।
पश्चिम की किस सीट पर किसका कब्जा
| लोकसभा क्षेत्र | विजयी पार्टी | विजेता प्रत्याशी |
| मुरादाबाद | सपा | रुचिवीरा |
| संभल | सपा | जियाउर्रहमान बर्क |
| अमरोहा | भाजपा | कंवर सिंह तंवर |
| रामपुर | सपा | मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी |
| बिजनौर | आरएलडी | चंदन चौहान |
| नगीना | आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) | चंद्रशेखर |
| मैनपुरी | सपा | डिंपल यादव |
| गौतमबुद्धनगर | भाजपा | डॉ. महेश शर्मा |
| मथुरा | भाजपा | हेमा मालिनी |
| मेरठ | भाजपा | अरुण गोविल |
| गाजियाबाद | भाजपा | अतुल गर्ग |
| सहारनपुर | कांग्रेस | इमरान मसूद |
| मुजफ्फरनगर | सपा | हरेंद्र मलिक |
| खीरी | सपा | उत्कर्ष वर्मा |
| कैराना | सपा | इकरा हसन |
| आगरा | भाजपा | प्रो. एसपी सिंह बघेल |
| बागपत | आरएलडी | डॉ. राजकुमार सांगवान |
| बुलंदशहर | भाजपा | डॉ. भोला सिंह |
| हाथरस | भाजपा | अनूप प्रधान |
| फिरोजाबाद | सपा | अजय यादव |
| एटा | सपा | देवेश शाक्य |
| आंवला | सपा | नीरज मौर्य |
| फतेहपुर सीकरी | भाजपा | राजकुमार चाहर |
| बरेली | भाजपा | छत्रपाल सिंह गंगवार |
| शाहजहांपुर | भाजपा | अरुण सागर |
| अलीगढ़ | भाजपा | सतीश कुमार गौतम |
| फर्रुखाबाद | भाजपा | मुकेश राजपूत |
| बदायूं | सपा | आदित्य यादव |
| पीलीभीत | भाजपा | जितिन प्रसाद |