फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Keep breaking traffic rules even after being fined, preparation to cancel driving licenses of 391 drivers

UP: जुर्माना लगने के बाद भी तोड़ते रहे यातायात नियम, 391 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

Tue, 05 Dec 2023 05:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 05:39 PM IST
सार

यूपी में लगातार यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। परिवहन विभाग लापरवाह चालकों का निरस्त करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए लगातार लिस्ट बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Keep breaking traffic rules even after being fined, preparation to cancel driving licenses of 391 drivers
यातायात माह को लेकर शहर में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो

विस्तार

बार-बार जुर्माना लगाए जाने के बाद भी लोग यातायात नियम तोड़ने से नहीं बाज नहीं आ रहे। ऐसे में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 11 महीने में यातायात नियम तोड़ने वाले 391 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जबकि निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। बीते नवंबर में यातायात माह में भी लोग नियम तोड़ते रहे।

विज्ञापन


ऐसे 35 चालकों के लाइसेंस निलंबित हुए हैं, उनकी भी निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इससे पहले अक्तूबर महीने में 33 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। ये कार्रवाई बिना हेलमेट, नशे में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पर की गई है। लाइसेंस निलंबित की कार्रवाई की जद में आए अधिकांश चालक गैर जनपद और गैर प्रांतों के है।
विज्ञापन


शासन 2030 तक सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाना चाहता है। बावजूद इसके सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रति वर्ष सड़क हादसों में हजारों की संख्या में लोगों की जान जाती है। जबकि कई हजार लोग दिव्यांग हो जाते हैं। अफसरों की माने तो 80 प्रतिशत सड़क हादसे वाहन चालकों की गलती से होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 31 दिसंबर तक चला सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया है कि आगामी 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े के रूप में मनाया जाए। गृह, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, एक्सप्रेसवे और हाइवे प्राधिकरण आदि के बेहतर समन्वय के साथ इसे सफल बनाना होगा। यूपी देश का पहला राज्य है जिसने सड़क दुर्घटना जांच योजना प्रारंभ की है।

यातायात नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

  • बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना
  • नशे की हालत में वाहन चलाने पर
  • जेब्रा लाइन पार करने पर
  • ओवर स्पीड ड्राइविंग करने पर
  • बिना सीट बेल्ट के कार चलाने पर

नवंबर माह में काटे गए चालान

बिना हेलमेट           922
बिना सीट बेल्ट        327
मोबाइल पर बात     94
नशे की हालत में     14
गलत दिशा            106

यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। 11 महीने में 391 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही लाइसेंसों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। टीमें हाईवे व अन्य मार्गों पर भी लगाई गई हैं, ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने व अन्य तरह से नियम तोड़ने पर कार्रवाई कर रही हैं। - महेश चंद्र शर्मा, एआरटीओ अमरोहा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed