फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: jal shakti minister Baldev Singh Aulakh corona report positive

यूपी : जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से कोविड जांच कराने की अपील

Fri, 04 Sep 2020 07:08 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 04 Sep 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
UP: jal shakti minister Baldev Singh Aulakh corona report positive
बलदेव सिंह औलख - फोटो : @MinisterMLABilaspurBaldevSinghAulakh

प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। राज्यमंत्री ने खुद फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डालकर जानकारी दी है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोविड जांच कराने की अपील की है। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार शाम अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने बताया कि उन्हें बुखार आया था। एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने चिकित्सीय परामर्श पर स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उन सभी लोगों से कोविड जांच कराने की अपील की है जो कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे। 
विज्ञापन


औलख ने 29 अगस्त को खेमपुर निवासी पंप स्वामी प्रवेश कुमार की हत्या के बाद उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी। 30 अगस्त को चंदायन गांव में भाजपा में शामिल हुए लोगों के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। 31 अगस्त को अमरदीप होटल में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष के विदाई समारोह में शिरकत की थी। एक सितंबर को बैंक प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ भी कोरोना संक्रमण की चपेट में
शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कालोनी में उनका क्लीनिक है। चिकित्सक मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भी अंशकालिक सेवाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed