फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Illegal weapons manufacturing factory busted in Moradabad; two arrested

UP: मुरादाबाद में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, दस हजार में बेचते थे तमंचा

Fri, 03 Oct 2025 04:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 04:26 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने किराए के मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से आठ तमंचे और सामान बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
UP: Illegal weapons manufacturing factory busted in Moradabad; two arrested
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आठ तमंचे और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरकार हुसैन निवासी भोला नगला, थाना टांडा, जिला रामपुर और जहरुल निवासी ईदगाह के पीछे, पाकबड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह संभल, रामपुर और बरेली से मिले ऑर्डरों के बाद अवैध हथियार बनाते थे। एक तमंचा पांच से दस हजार रुपये में बेचते थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के कब्जे से आठ तमंचों के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उनके संपर्क में और कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध शस्त्र बनाने और सप्लाई करने वालों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed