Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: GST theft Rs 3.5 crore caught in beedi firms of Rampur and Amroha, Rs 1 crore deposited immediately

UP: रामपुर व अमरोहा की बीड़ी फर्मों में साढ़े तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, एक करोड़ रुपये तत्काल करवाए जमा

Thu, 21 Mar 2024 01:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल की राज्य कर टीमों में अमरोहा और रामपुर में बीड़ी फर्मों पर छापे मारे। अधिकारियों ने साढ़े तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। दोनों जिलों के कारोबारियों ने तत्काल एक करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। 

विज्ञापन
UP: GST theft Rs 3.5 crore caught in beedi firms of Rampur and Amroha, Rs 1 crore deposited immediately
अमरोहा में बीड़ी फर्म की जांच करती जीएसटी टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य कर की टीमों ने रामपुर और अमरोहा जिले की बीड़ी की पांच फर्मों में बुधवार को छापा मारकर साढ़े तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। इस दौरान दोनों जिलों के कारोबारियों ने एक करोड़ एक लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। राज्य कर की टीम अभी फर्मों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 आर ए सेठ को पता चला कि मंडल के बीड़ी कारोबारी बोगस फर्मों से कारोबार कर जीएसटी चोरी कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) मोहित गुप्ता के नेतृत्व में रामपुर जिले की तीन गोदामों स्थानों पर छापा मारने के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन


इसी प्रकार अमरोहा जिले में छापा मारने के लिए संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) श्रीहरि मिश्रा के नेतृत्व में छापा मारने के लिए टीम अमरोहा भेजी गई। दोनों जिलों में एक साथ सुबह आठ बजे छापा मारा गया। पुलिस फोर्स के साथ राज्य कर की टीमों ने अमरोहा जिले के नौगांवा सादात स्थित बीड़ी की तीन गोदामों में छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर 4 हजार बोरियों में तेंदूपत्ता और 5730 किलोग्राम तंबाकू बरामद किया। छापा मारते समय एक गाड़ी से तेंदू पत्ता उतारा जा रहा था। यहां बिजनौर के डीसी एसआईबी को भी बुलाया गया था।

जांच के दौरान करीब दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। पता चला कि दूसरी फर्म से माल गोदामों में इकट्ठा किया जा रहा था। जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर फर्म मालिक ने तत्काल 51 लाख रुपये जमा कर दिए।

 

Trending Videos

रामपुर मेें 1500 बोरी तेंदूपत्ता बरामद
संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दो गोदामों में छापा मारकर 1500 बोरियों में तेंदू पत्ता और 3700 किलो तंबाकू बरामद किया। यहां डेढ़ करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई। इस मामले में कारोबारियों ने तत्काल 50 लाख रुपये राज्य कर के खाते में जमा किया। जांच के दौरान काफी अनियमितता पकड़ी गईं। 

 

10 अप्रैल के बाद तेंदूपत्ता गोदामों से हटाने वाले थे 
राज्य कर अधिकारियों का कहना था कि अमरोहा में रमजान के बाद 10 अप्रैल तक तेंदू पत्ते 200 लघु उद्योगों को वितरित होने वाले थे। एक किलो तेंदू पत्ते और 300 ग्राम तंबाकू से एक हजार बीड़ी बनाई जाती है। सटीक सूचना मिलने पर राज्य कर टीम ने छापा मार दिया। इसी कारण सफलता मिल गई। तेंदू पत्ता पर 18 प्रतिशत और तंबाकू पर 28 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित है।

 

बीड़ी का अवैध ढंग से कारोबार कई माह से चल रहा था। इस मामले में राज्य की टीमें रेकी कर रही थीं। गोपनीय सूचना के आधार सुबह आठ बजे दोनों जिलों में 30 अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। अभी दोनों जिलों की गोदामों का वीडियो और फोटो लिया गया है। जांच जारी है। -अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरए सेठ, मुरादाबाद जोन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed