{"_id":"5f45f0a78ebc3e3cb03fd36e","slug":"up-government-panchayati-raj-minister-bhupendra-chaudhary-got-infected-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी हुए संक्रमित
Wed, 26 Aug 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी सरकार के मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, अब तक दो मंत्रियों की मौत हो चुकी है। आज पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पंचायती राज मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। मंत्री के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही संगठन पदाधिकारियों से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।
उन्होंने लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वो खुद को आइसोलेट कराकर अपनी जांच कराएं।

आपको बता दें कि मंत्री ने लखनऊ में अपनी जांच कराई है और वहीं भर्ती हुए हैं। मंत्री मुरादाबाद सिविल लाइन में रहते हैं। 15 अगस्त को उन्होंने कई जगहों पर झण्डारोहण किया था। इसमें संगठन के नेता और अफसर मौजूद रहे।कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा निवेदन है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) August 26, 2020
गर्भवती महिला समेत दो कोरोना संक्रमित की मौत
मुरादाबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बुधवार को 100 पहुंच गई है। जिले में मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 246 पॉजिटिव सामने आए। बुधवार को अब गर्भवती और गर्भ में पहले वाले शिशु की मौत का मामला सामने आया है। 21 साल की महिला के पॉजिटिव होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
वहां उसके गर्भ में शिशु की मौत के बाद बुधवार रात ढाई बजे टीएमयू रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। अमरोहा के 47 साल के व्यक्ति की भी टीएमयू में आज सुबह मौत हो गई।
वहां उसके गर्भ में शिशु की मौत के बाद बुधवार रात ढाई बजे टीएमयू रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। अमरोहा के 47 साल के व्यक्ति की भी टीएमयू में आज सुबह मौत हो गई।