फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Firoz from Moradabad made objectionable comment on CM Yogi, posted video status

UP: सीएम योगी पर मुरादाबाद के फिरोज ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, स्टेटस पर लगाया वीडियो, पुलिस को तलाश

Tue, 25 Feb 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Firoz from Moradabad made objectionable comment on CM Yogi, posted video status
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ वीडियो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने वीडियो को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे और अन्य भाजपा कार्यकर्ता सोमवार शाम सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी फिरोज खान ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो लगाया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बीमा कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर पीटने में छह पर केस
मझोला थाना क्षेत्र में बीमा कंपनी के कर्मचारी मयंक शर्मा को अगवा कर पीटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी मयंक शर्मा के पिता योगेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा निजी बीमा कंपनी के मानसरोवर कॉलोनी स्थित दफ्तर में कार्यरत है।

तीन दिन पहले कंपनी की ओर से एक पार्टी हुई थी, जिसमें नागफनी के चौरासी घंटा मंदिर के पास रहने वाले कंपनी के ही कर्मचारी सुधांशु चौधरी से मयंक का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सुधांशु चौधरी अपने साथियों के साथ मिलकर मयंक को अगवा कर कार में डालकर बुद्धि विहार ले गया और उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मयंक को छोड़कर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुधांशु चौधरी और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed