फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Fed up with teasing girl left her studies, sent message to her fiance and broke relationship

UP: छेड़खानी से तंग युवती को छोड़नी पड़ी पढ़ाई, अब मंगेतर को मैसेज भेज तुड़वा दिया रिश्ता, युवक की करतूत उजागर

Mon, 13 May 2024 12:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 12:18 PM IST
सार

बिलारी की रहने वाली युवती ने युवक की गलत हरकत के कारण पढ़ाई छोड़ दी। इस बीच परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था। आरोप है कि युवक ने उसके ससुराल वालों को गलत मैसेज भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: Fed up with teasing girl left her studies, sent message to her fiance and broke relationship
moradabad police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने युवक की छेड़खानी से तंग आकर पढ़ाई छोड़ दी। आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म का भी प्रयास किया। छात्रा की गोदभराई की रस्म होने के बाद आरोपी युवक ने उसके मंगेतर को गलत संदेश भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मिलक नगलिया जट गांव निवासी उमेश सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने इस मामले में रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मिलक नगलिया जट गांव निवासी उमेश करीब छह वर्षों से उसकी बेटी के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


आरोपी उसकी बेटी को गलत मैसेज और वीडियो संदेश भी भेजता था। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। आरोपी उमेश की हरकतों से तंग आकर उसकी बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी, इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने अनुसार उसने अपनी बेटी का रिश्ता मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय कर दिया था। 17 दिसंबर 2023 को उसकी बेटी की गोद भराई की रस्म भी हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी के मंगेतर को कुछ गलत संदेश भेज दिए।

साथ ही युवक को उसकी बेटी के साथ शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया। आरोप है कि उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो तीन मई की सुबह उमेश, सुमन और अनारो उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।


इसके साथ ही आरोपी युवक ने धमकी दी कि वह युवती की कहीं और शादी नहीं होने देगा। पुलिस ने उमेश, सुमन और अनारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed