Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines

UP: महंगे सोने ने हल्का किया दुल्हन का शृंगार, 24 के बजाय 18 कैरेट पर जोर, कारोबार में भी गिरावट

Sat, 01 Mar 2025 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

सोने की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक हल्के और कम कैरेट के गहने खरीद रहे हैं। 22 व 24 कैरेट की जगह अब 18 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ी है। महंगाई का असर दुल्हनों के जेवर पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : ANI

विस्तार

सराफा बाजार में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों को गुणवत्ता से समझाैता करने के साथ हल्के गहने खरीदने पर भी मजबूर कर दिया है। बढ़ी कीमतों के कारण लोग 18 कैरेट के गहने ज्यादा खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में 18 कैरेट के गहनों की खरीद में 25 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


दुल्हन के लिए 50 ग्राम तक के जेवर खरीदने वाले लोग भी अब 30 ग्राम में ही जेवर बनवा रहे हैं। बढ़ती कीमतों के कारण दुल्हन के गहने अब पहले की तुलना में हल्के होते जा रहे हैं। साथ ही कारोबार में भी गिरावट आ रही है। पिछले छह महीनों में सोने के दाम में भारी उछाल आया है।
विज्ञापन


महंगे होते सोने से ग्राहकों को अपनी पसंद के भारी गहनों के साथ समझौता करना पड़ रहा है, जहां पहले ग्राहक 22 और 24 कैरेट का सोना खरीदना पसंद करते थे। वहीं अब 18 और 20 कैरेट के गहने खरीदने लगे हैं। यही नहीं ग्राहकों ने खरीदारी भी कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 ग्राम सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहक 30 ग्राम सोना खरीदने लगे हैं। वहीं कुछ लोग पुराने गहनों को ही पॉलिश करवा रहे हैं।ग्राहकों का कहना है कि कीमतों का असर सीधा बजट पर पड़ रहा है। इस कारण दुल्हन के गहनों का वजन कम किया जा रहा है, ताकि बजट के साथ आवश्यक गहने खरीद सकें।

Trending Videos

UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
सोने-चांदी - फोटो : amarujala.com

24 और 18 कैरेट की कीमत में 25 फीसदी का अंतर
पिछले छह महीनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब दस हजार रुपये बढ़ोतरी हुई है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 24 कैरेट से करीब 25 फीसदी कम होती है।

सोने की 20 फीसदी खपत हुई कम
बाजार गंज सराफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों का असर ग्राहकों के साथ-साथ कारोबार पर पड़ रहा है। मुरादाबाद में पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने की खपत में 20 प्रतिशत की कमी आई है।

UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

जून तक 2000 से अधिक शादियां
ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक 2025 में सहालग की शुरुआत 15 जनवरी से हुई है, जो 20 जून तक चलेगी। इस बीच 27 शुभ मुहूर्त है। हालांकि इस दाैरान 7 मार्च से 13 अप्रैल तक शहनाई नहीं बजेगी। जून तक 2000 से अधिक शादियां होगी।

UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

सोने की कीमतों में उछाल जारी है। ग्राहकों को लगता है कि सोने की कीमत एक लाख तक पहुंच जाएगी। आने वाली शादियों के लिए लोग अभी से हल्के गहने खरीद रहे हैं। 18 कैरेट के गोल्ड की डिमांड पहले से बढ़ी है। इसमें 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। - रचित प्रकाश, सराफ

सोने के दाम बढ़ने से कारोबार में गिरावट आई है। जो ग्राहक आते भी हैं, वह पहले दाम पता करके चले जाते हैं। इसके बाद अन्य दुकानों से दाम पता करने के बाद गहने खरीदते हैं। जहां पहले ग्राहक सोने के 50 ग्राम गहने खरीदते थे, वहीं अब 30 ग्राम गहने खरीद रहे हैं। - राजीव अग्रवाल, सराफ

UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
Gold - फोटो : AdobeStock

शादी का सीजन है। इसलिए ग्राहक कम नहीं हुए लेकिन गहनों के वजन में कमी आ गई है। 10 ग्राम की सोने की चेन खरीदने वाला ग्राहक छह ग्राम की खरीद रहा है। कई ग्राहक पुराने गहनों पर सोने का पानी चढ़वाने आ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने से कारोबार में कमी हो रही है। - संजीव खन्ना, सराफ
 
सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका कारोबार पर असर पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में गिरावट आई है। पहले जो ग्राहक दस ग्राम सोने तक गहनों की खरीदारी करते थे, अब आठ ग्राम खरीद रहे हैं। - उदित अग्रवाल, सराफ

UP: Expensive gold has made the bride's makeup light, emphasis on 18 carat instead of 24, business declines
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

पिछले पांच महीने में सोने की कीमत
 

महीना 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
28 फरवरी 2025 80,600 87,563
31 जनवरी 2025 78,300 83,223
31 दिसंबर 2024 72,100 78,203
30 नवंबर 2024 72,500 78,313
31 अक्तूबर 2024 75,550 81,363

नोट: सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed