फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP elections: Azam Khan will contest the assembly elections, SP gave ticket from Rampur city seat Abdullah Azam will contest from Swar Tanda

यूपी चुनाव: आजम खां लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सपा ने रामपुर शहर से दिया टिकट, स्वार टांडा से बेटे अब्दुल्ला भी मैदान में

Tue, 18 Jan 2022 06:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jan 2022 06:43 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। शहर विधानसभा सीट से सांसद आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि स्वार टांडा से उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
UP elections: Azam Khan will contest the assembly elections, SP gave ticket from Rampur city seat Abdullah Azam will contest from Swar Tanda
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रामपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसके तहत शहर विधानसभा सीट से सांसद आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि स्वार टांडा से उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा चमरौआ और मिलक सुरक्षित सीट से पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है, जबकि, बिलासपुर विधानसभा सीट से अमरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए 21 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे। जबकि, 14 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी मंगलवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। 
विज्ञापन


शहर विधानसभा सीट से सांसद आजम खां चुनाव लड़ेंगे। आजम खां इस सीट से नौ बार विधायक रहे हैं। साथ ही प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनीं, तो वे सबसे ताकतवर मंत्री बने। वहीं, स्वार टांडा विधानसभा सीट से आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां सपा के टिकट पर एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था और जीत भी गए थे, लेकिन उम्र पूरी न होने के कारण हाईकोर्ट ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। अब सपा ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा चमरौआ से आजम खां के करीबी मौजूदा विधायक नसीर अहमद खां एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। जबकि, मिलक सुरक्षित सीट से सपा ने पूर्व विधायक विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। विजय सिंह 2012 में सपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, बिलासपुर विधानसभा सीट से सपा ने अमरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed