फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Education Minister raids examination centres in Moradabad, inspects arrangements at three locations

UP: मुरादाबाद में परीक्षा केंद्रों पर शिक्षामंत्री का छापा, तीन जगहों की व्यवस्थाएं देखी, छात्रों से की बात

Tue, 24 Feb 2026 08:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 08:33 PM IST
सार

शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बिलारी क्षेत्र के इंटर काॅलेजों में बने परीक्षा केंद्रों का दाैरा किया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया बेहतर तरीके से चल रही है। 

विज्ञापन
UP: Education Minister raids examination centres in Moradabad, inspects arrangements at three locations
बिलारी में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को नगर के विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यमंत्री सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं।

विज्ञापन


यहां उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी। कॉलेज की प्रधानाचार्या, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय के सभी 15 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित मिले।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रामरतन इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां 18 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 उपस्थित मिले। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शाहबाद रोड स्थित डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां 26 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित मिले।

कॉलेज प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय और तहसीलदार बिलारी अंकित गिरि भी राज्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

प्रदेश फिर बनेगी भाजपा की सरकार: गुलाब देवी
बिलारी में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष का कोई बजूद नहीं है। विपक्ष जनहित के मुददे उठाने की बजाए केवल आलोचना और शोर शराबा करता है।

योगी का शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान है। वह फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि 8033 परीक्षा केंद्रों पर 53 लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 15 दिन में बोर्ड परीक्षा संपन्न हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed