फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Crime News Murder of gardener of sugar mill in Amroha remains mystery

कैसे गई छोटे सिंह की जान?: गर्दन-कनपटी पर ऐसे निशान; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज... हत्यारे को मिला इसका फायदा?

Sun, 03 Nov 2024 11:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Nov 2024 11:25 PM IST
सार

UP Crime News Today: परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इनकार किया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि चीनी मिल के माली की हत्या होने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
UP Crime News Murder of gardener of sugar mill in Amroha remains mystery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में चारपाई पर आराम कर रहे त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के चीनी मिल के माली छोटे सिंह (50) पुत्र राम सिंह की हत्या कर दी गई। पूरे गांव में गोली लगने से हत्या होने का चर्चा की जा रही है। गोली जैसा एक निशान उनकी गर्दन और दूसरा कनपटी व चेहरे के बीच है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या गोली मारकर की गई या फिर किसी हथियार से वार कर। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर की है। गांव निवासी छोटे सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सतपाल के अलावा बेटा अंकित, अभिषेक व बेटी अंशिका है। छोटे सिंह त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में माली का काम करते थे। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब सात बजे छोटे सिंह ने अपने घर पर खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह चारपाई पर आराम करने लगे। इस बीच छोटे सिंह ने पत्नी सतपाली को परचून की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने भेज दिया। बेटी पड़ोस में गई हुई थी और दोनों बेटे भी बाहर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच करीब 7:15 बजे अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर छोटे सिंह की हत्या कर दी। कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो चारपाई पर लहूलुहान हालत में छोटे सिंह का शव देखकर बदहवास होकर गिर गईं। पूरे गांव में गोली लगने से चीनी मिल कर्मी की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। छोटे सिंह के मृत शरीर पर गोली लगने से जैसे निशान भी देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इनकार किया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि चीनी मिल के माली की हत्या होने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। अभी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

आतिशबाजी की आवाज की वजह से गुमराह रहे लोग
गांव चंदनपुर खादर निवासी छोटे सिंह की हत्या गोली लगने के कारण होने की चर्चा गांव में है। गोली जैसे दो जख्म भी है। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गांव में आतिशबाजी हो रही है। पटाखों की आवाज भी हो रही है। इसी वजह से गोली और पटाखे की आवाज में कोई अंतर नहीं समझ सके। जिस वजह से हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी के साथ मौके से फरार हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा हत्या कैसे हुई
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छोटे सिंह की हत्या गोली लगने की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed