फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: CM Yogi reaches Moradabad, will unveil the statue of farmer leader Chaudhary Charan Singh

UP: सरकार निजी ट्यूबवेलों के लिए फ्री देगी बिजली, सीएम योगी बोले- मुरादाबाद से हवाई सेवा होगी शुरू

Sat, 23 Dec 2023 06:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:48 PM IST
सार

किसान सम्मान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का मुरादाबाद के बिलारी में अनावरण किया। उन्होंने मंडल के कई किसानों को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi reaches Moradabad, will unveil the statue of farmer leader Chaudhary Charan Singh
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के निजी ट्यूबवेलों के लिए सरकार फ्री बिजली देगी। इसके लिए पैसे की व्यवस्था हो गई है। बिजली के ग्रिड और फीडर ठीक किए जा रहे हैं। बिलारी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की जानकारी रखते थे।उन्होंने कहा कि यदि किसान गरीब रहेगा तो भारत समृद्ध नहीं हो सकता है। भारत की समृद्धि का राज अन्नदाता है। एक मुख्यमंत्री और व्यक्ति के रूप में अन्नदाता किसान के लिए नीतियां और कार्यक्रम बनाना होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया। पहली बार अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का उपहार मिला। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को क्रियान्वित किया गया। उत्तर प्रदेश में छह वर्षों के दौरान 22 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी ईमानदारी से लागू करने का काम किया। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत प्रदेश के दो करोड़ 21 लाख किसानों को 15 किस्तों में 60 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से मिला है। यह पूर्वजों के प्रति सम्मान भाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादाबाद से शीघ्र ही वायु सेवा शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है।

प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे शुरू की गई है। अब गंगा एक्सप्रेस वे शुरू हो जाएगी तो वाराणसी और इलाहाबाद से लोगों के लिए नजदीक हो जाएगा। नौजवानों को गंगा एक्सप्रेसवे से रोजगार मिलेगा।

ट्रस्ट और जाट महासभा को मिली ताकत

ढकिया नरू गांव में आयोजित कार्यक्रम सफल रहने से चौधरी चरण सिंह स्मारक एवं शिक्षण संस्थान ट्रस्ट तथा अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा को ताकत मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्रियों-विधायकों के आने से आयोजक खुश हैं।



मुख्यमंत्री के आगमन से ट्रस्ट और महासभा दोनों को ताकत मिली है। ढकिया नरू गांव जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का पैतृक गांव है। इस गांव के निकट ही ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई गई है। आयोजक जाट महासभा लगातार इस कार्यक्रम को अराजनैतिक बताती रही लेकिन प्रदेश के मुखिया के कार्यक्रम में आने से जाट महासभा को भी ताकत मिल गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed