रामपुर में बोले योगी- आपकी सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी हमारी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए, सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी हमारी होगी। हमने बिना भेदभाव के विकास कराया है।
बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व की तलवार अपात्र व्यक्ति के हाथ में होगी तो वह लोगों की जमीन हड़पने का काम करेगा, डकैती डालेगा और दूसरे का हक छीनेगा। अजीतपुर के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक के विरोध में एक्ट बनाकर मुस्लिम महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास किया है। खुशहाली सब जगह होनी चाहिए। शरीर का एक अंग खराब हो जाता है तो व्यक्ति दिव्यांग हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 17 फीसदी मुसलमान हैं और उनको सरकारी योजनाओं का 30 फीसदी लाभ मिल रहा है। इसमें हमारी कोई तुष्टिकरण की नीति नहीं है। हम गांव, गरीब और किसान का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने रामपुर के चाकू और कारचोब उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की बात कही।
योगी बोले भाजपा भारत के सामान्य नागरिक की पार्टी है। हमने किसी नेता के भाई, बेटा या पत्नी को नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। हम गरीब के हक में योजनाएं बनाते ही नहीं बल्कि लागू भी करते हैं। इस उपचुनाव में आप सभी सुरक्षा, विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए वोट दें। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अराजकता से मुक्ति भाजपा ही दिलाएगी।
मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर सरदार पटेल, बाबा साहब आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार किया है। इसका विरोध कर राहुल गांधी ने पटेल, आंबेडकर और मुखर्जी का अपमान किया। कांग्रेस सुरक्षा नहीं दे सकती, महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकती, ऐसे विपक्षी दलों को वोट मांगने का अधिकार है क्या?