फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP By Election Voters will elect MLA for second time in two and a half years in Kundarki by-election

UP By Election: ढाई साल में दूसरी बार MLA चुनेंगे यहां के वोटर... लोकसभा चुनाव की तुलना में इतने कम हुए मतदाता

Thu, 17 Oct 2024 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव में मतदाता ढाई साल में दूसरी बार विधायक चुनेंगे। लोकसभा चुनाव की तुलना में आठ हजार मतदाता कम हो गए हैं। 3.83 लाख मतदाता मतों का प्रयोग करेंगे।
 

विज्ञापन
UP By Election Voters will elect MLA for second time in two and a half years in Kundarki by-election
महिला वोटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता करीब ढाई साल में दूसरी बार अपना विधायक चुनेंगे। उपचुनाव में 13 नवंबर को कुंदरकी के 3.83 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें युवा मतदाताओं की संख्या दस हजार से अधिक है।
विज्ञापन


जियाउरर्हमान बर्क के सांसद बनने के बाद खाली हुई कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गणना 23 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2022 में 14 फरवरी को यहां मतदान हुआ था। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की आबादी 6.59 लाख है। इसमें पुरुषों की संख्या 348800 है। जबकि महिलाएं 310294 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जांच के बाद उपचुनाव में 383488 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 207990 पुरुष और 175485 महिला मतदाता शामिल हैं। कुंदरकी में 18 से 19 वर्ष के 10562 युवा मतदाता हैं। 

इनमें 5555 युवक और 5007 युवतियां शामिल हैं। वहीं कुंदरकी विधानसभा में 85 वर्ष से ऊपर 1252 मतदाता हैं। इनमें 445 पुरुष और 807 महिलाएं शामिल हैं। बुजुर्ग महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद आठ हजार कम हुए मतदाता
लोकसभा चुनाव के दौरान कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 392233 मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया था। कुंदरकी उपचुनाव में 8745 मतदाता घट गए हैं। वोटरों की संख्या 383488 हो गई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 380475 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।

इस प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या 3013 तक बढ़ी है। इस मामले में सपा के नेताओं ने मतदाताओं की संख्या घटने पर आरोप लगाया था लेकिन जिला प्रशासन ने आरोपों को खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed