{"_id":"6710a93bc5e85c15fd0089fe","slug":"up-by-election-voters-will-elect-mla-for-second-time-in-two-and-a-half-years-in-kundarki-by-election-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP By Election: ढाई साल में दूसरी बार MLA चुनेंगे यहां के वोटर... लोकसभा चुनाव की तुलना में इतने कम हुए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By Election: ढाई साल में दूसरी बार MLA चुनेंगे यहां के वोटर... लोकसभा चुनाव की तुलना में इतने कम हुए मतदाता
Thu, 17 Oct 2024 11:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:37 AM IST
सार
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव में मतदाता ढाई साल में दूसरी बार विधायक चुनेंगे। लोकसभा चुनाव की तुलना में आठ हजार मतदाता कम हो गए हैं। 3.83 लाख मतदाता मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
महिला वोटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता करीब ढाई साल में दूसरी बार अपना विधायक चुनेंगे। उपचुनाव में 13 नवंबर को कुंदरकी के 3.83 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें युवा मतदाताओं की संख्या दस हजार से अधिक है।
जियाउरर्हमान बर्क के सांसद बनने के बाद खाली हुई कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गणना 23 नवंबर को होगी।
इससे पहले वर्ष 2022 में 14 फरवरी को यहां मतदान हुआ था। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की आबादी 6.59 लाख है। इसमें पुरुषों की संख्या 348800 है। जबकि महिलाएं 310294 है।
विज्ञापन
अभी तक जांच के बाद उपचुनाव में 383488 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 207990 पुरुष और 175485 महिला मतदाता शामिल हैं। कुंदरकी में 18 से 19 वर्ष के 10562 युवा मतदाता हैं।

इनमें 5555 युवक और 5007 युवतियां शामिल हैं। वहीं कुंदरकी विधानसभा में 85 वर्ष से ऊपर 1252 मतदाता हैं। इनमें 445 पुरुष और 807 महिलाएं शामिल हैं। बुजुर्ग महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद आठ हजार कम हुए मतदाता
लोकसभा चुनाव के दौरान कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 392233 मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया था। कुंदरकी उपचुनाव में 8745 मतदाता घट गए हैं। वोटरों की संख्या 383488 हो गई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 380475 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।

इस प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या 3013 तक बढ़ी है। इस मामले में सपा के नेताओं ने मतदाताओं की संख्या घटने पर आरोप लगाया था लेकिन जिला प्रशासन ने आरोपों को खारिज कर दिया।