फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP By Election Result biggest victory on this seat of UP in 57 years of history

UP By Election Result: यूपी की इस सीट पर 57 साल के इतिहास में मिली सबसे बड़ी जीत, टूटे कई रिकॉर्ड

Sun, 24 Nov 2024 12:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

इन चुनावों में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकाॅर्ड भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने बनाया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन
UP By Election Result biggest victory on this seat of UP in 57 years of history
UP By Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के साथ ही कई रिकॉर्ड टूट गए। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कुंदरकी विधानसभा सीट के 57 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कुंदरकी सीट पर पहली बार वोटों की जीत का अंतर डेढ़ लाख के करीब पहुंचा। इससे पहले जियाउर्रमान बर्क ने रिकॉर्ड 43,162 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट पर पहला चुनाव वर्ष 1967 में हुआ था। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार एम लाल को 4971 वोटों से जीत मिली थी। इस सीट पर उपचुनाव मिलाकर अभी तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकाॅर्ड भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस सीट पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 2022 के चुनाव में 43,162 मतों से चुनाव जीतकर जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा के चंद्र विजय सिंह के सबसे अधिक मतों के अंतर विजयी होने के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था। कुंदरकी सीट पर सबसे कम 200 वोटों से जीत का अंतर है। यह जीत बसपा के हाजी अकबर के नाम है। वर्ष 1996 में उन्होंने सपंा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 200 वोटों से हराया था।  

विज्ञापन

कुंदरकी उपचुनाव में नोटा से भी पराजित हो गए छह प्रत्याशी
मुरादाबाद। कुंदरकी उपचुनाव में नोटा से भी छह प्रत्याशी हार गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी की जीत के आगे बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मतगणना का ब्योरा घोषित होने के बाद पता चला कि कुंदरकी उपचुनाव में 581 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। चुनावी मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। इनमें सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के साजेब को 102 मत, मसरूर को 141, मो. उबैश को 118, मोहम्मद उवैश को 260, रिजवान अली को 463, शौकीन को 292 मत मिले। छह प्रत्याशियों को नोटा से अधिक मत मिले। 

कुंदरकी सीट पर अब तक प्रत्याशियों की जीत का अंतर 

वर्ष        विजयी दल        जीत का अंतर
2024        भाजपा           1,44,791
2022        सपा              43,162                    
2017        सपा              10,821        
2012        सपा              17,201        
2007        बसपा            9,270        
2002        सपा              17,882        
1996        बसपा            200

1993        भाजपा           23,288         
1991        जनता दल      6,431                   
1989        जनता दल      9,063                   
1985        कांग्रेस           11,327               
1980        जनता पार्टी     4,007        
1977        जनता पार्टी     10,192                 
1974        कांग्रेस            5,985     
1969        भारतीय क्रांति पार्टी    2,713        
1967        निर्दलीय        4,971

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed