{"_id":"67cb5efc9f5ccc1d7b079982","slug":"up-board-two-solvers-arrested-while-giving-high-school-english-exam-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-597017-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देते दो साॅल्वर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देते दो साॅल्वर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देते दो साॅल्वर पकड़े गए। दोनों आरोपी पांच-पांच हजार रुपये लेकर दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा में बैठे थे। दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों में एक इंटर और दूसरा बीएससी का छात्र है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों सॉल्वरों और प्रधानाचार्य सुभाष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज को पंडित नगला स्थित खूबचंद इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा थी। दो परीक्षार्थियों के स्थान पर दो साॅल्वर परीक्षा देने पहुंचे। एक छात्र के स्थान पर 12वीं का छात्र बीकू पाल और दूसरे के स्थान पर बीएससी का छात्र समीर राजपूत परीक्षा दे रहा था।
बीकू पाल की उसी परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए परीक्षा के दाैरान कक्ष निरीक्षक ने उसे पहचान लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर बीकू पाल ने सच्चाई उगल दी। बीकू पाल के पकड़े जाने पर समीर घबरा गया और परीक्षा केंद्र से भागने लगा। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक मुनेंद्र सिंह की तहरीर पर खूब चंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कश्यप और दोनों सॉल्वरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो सॉल्वर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह पांच-पांच हजार रुपये लेकर दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देने बैठे थे। मामले की जांच की जा रही है।