फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP Jila Adhyaksh List BJP declared district presidents in remaining four districts except Amroha In divisi

UP BJP Jila Adhyaksh: ओबीसी पर भरोसा, पुरानों पर दांव, भाजपा ने इन जिलों में पिछड़ी जाति के जिलाध्यक्ष बनाए

Mon, 17 Mar 2025 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

भाजपा ने अमरोहा को छोड़कर मंडल के चार जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें से तीन ओबीसी और एक सवर्ण बिरादरी से हैं। मुरादाबाद, संभल और बिजनौर में वर्तमान जिलाध्यक्षों को बरकरार रखा गया, जबकि रामपुर में हरीश गंगवार को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने पिछड़ी जातियों को साधने की रणनीति अपनाई है, जिससे ओबीसी को प्रमुखता मिली है।

विज्ञापन
UP BJP Jila Adhyaksh List BJP declared district presidents in remaining four districts except Amroha In divisi
मुरादाबाद में भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा ने मंडल में अमरोहा को छोड़कर बाकी चार जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मंडल में ओबीसी पर फिर से भरोसा जताते हुए अधिकांश पुराने जिलाध्यक्षों पर ही दांव लगाया है। घोषित चार जिलाध्यक्षों में तीन पिछड़ी जाति के हैं, जबकि एक सवर्ण बिरादरी से हैं। तीन जिलाध्यक्ष दोराए गए हैं। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर भाजपा ने मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिजनौर के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया। पार्टी ने मुरादाबाद, संभल और बिजनौर में वर्तमान जिलाध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। भाजपा ने सिर्फ रामपुर अध्यक्ष बदला है। हालांकि भाजपा की रामपुर की सियासत में यह चेहरा भी नया नहीं है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्षों की घोषणा में पार्टी ने मंडल में पिछड़ी जाति को साधने की पूरी कोशिश की है। मुरादाबाद, संभल और रामपुर में चुने गए जिलाध्यक्ष ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। जबकि बिजनौर के जिलाध्यक्ष से क्षत्रिय बिरादरी का साधा है। हालांकि बिजनौर के भाजपा जिलाध्यक्ष  को भी फिर से मौका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश पाल पर फिर से जिले की कमान सौंपी है। आकाश पाल पिछड़ी जाति से आते हैं। ऐसे ही संभल में हरेंद्र सिंह पार्टी का भरोसा जीतने में फिर कामयाब रहे हैं। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले हरेंद्र भी पिछड़ी जाति से आते हैं। 

इसके अलावा बिजनौर के वर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी की पार्टी ने दोबारा ताजपोशी की है। बॉबी क्षत्रिय बिरादरी से आते हैं। रामपुर में वर्तमान जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को हटाकर भाजपा ने अब तक महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष बनाया है। हरीश भी पिछड़ी जाति से आते हैं। जबकि हंसराज पप्पू अनुसूचित जाति से थे। 

अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं 
मंडल में अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा में अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल यहां वर्तमान में उदय गिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष हैं। यह भी ओबीसी जाति से ताल्लुक रखते हैं।

कौन कहां से बना जिलाध्यक्ष
जिला         अध्यक्ष             बिरादरी
मुरादाबाद          आकाश पाल             ओबीसी
रामपुर         हरीश गंगवार              ओबीसी
संभल          हरेंद्र सिंह              ओबीसी
बिजनौर          भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी क्षत्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed