फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Befriended a girl on Facebook, called her on pretext and raped her, he is threatening make video viral

UP: फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल की दे रहा धमकी

Sun, 05 May 2024 04:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:22 PM IST
सार

छजलैट की रहने वाली युवती ने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी फेसबुल के माध्यम से जान पहचान हुई थी। इकसे बाद युवक ने उसे एक घर में बुलाया और गंदी हरकत की। 

विज्ञापन
UP: Befriended a girl on Facebook, called her on pretext and raped her,  he is threatening make video viral
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छजलैट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फेसबुक दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे मुगलपुरा क्षेत्र में मिलने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिए मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद निवासी प्रिंस उर्फ फैज से उसकी दोस्त हुई थी। पहले दोनों फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक दूसरे को मैसेज करते थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। 28 अप्रैल को आरोपी उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुला लिया और मुगलपुरा क्षेत्र में खाली मकान में ले गया।
विज्ञापन


यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर लिया और मौके से भाग गया। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रही महिला पर किया हमला

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्कूटी से टक्कर मारने का विरोध करने पर आरोपी ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मुगलपुरा के बरवालान निवासी नन्हें उर्फ अफजाल ने बताया कि दो मई की रात करीब नौ बजे वह अपने बेटे और बहू नूरबानो के साथ हमसफर शादी हाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था।


तब हमसफर शादी हालत के बाहर कटघर के पीरजादा निवासी अरशद ने स्कूटी ने तीनों को टक्कर मार दी थी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगा। नूरबानो ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी अरशद और उसके दो अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।


अरशद ने किसी धारदार हथियार से नूर बानो के सिर में हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed