फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Banned notes worth 1.5 crore recovered in Moradabad, three including a constable from Sitapur arrested

UP: मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, इसमें एक दिव्यांग

Mon, 19 May 2025 07:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 07:47 PM IST
सार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट बरामद किए। कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक यूपी पुलिस का गैरहाजिर सिपाही भी शामिल है। आरोपी पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का झांसा देकर ठगी करते थे।

विज्ञापन
UP: Banned notes worth 1.5 crore recovered in Moradabad, three including a constable from Sitapur arrested
बिलारी में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ के पुराने और बंद नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।

विज्ञापन


वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे होंसपुरा की पुलिया और हमारा पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी में कार की डिग्गी से दो बोरियों में बंद 500 और 1000 के कुल 22,017 नोट बरामद हुए।

विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार 
उनकी कीमत एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये है। मौके से पुलिस ने मोहम्मद यासीन पुत्र फिरासत अली और मोहम्मद रियाज पुत्र रफीक अहमद (निवासी अहमदनगर अहमदाबाद, मदारी की मंडैया, थाना टांडा, जिला रामपुर) और विक्की गौतम पुत्र जगदीश सिंह (निवासी जलीलपुर बैटल, अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा) को गिरफ्तार किया है।

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामला: हाईकोर्ट से मस्जिद कमेटी को झटका, हिंदू पक्ष ने ऐतिहासिक बताया, जानें पूरा मामला

तीन माैके से फरार, तलाश जारी 
फैसल (निवासी सैदनगली, संभल), सत्तार (निवासी गुहावर, थाना नूरपुर, बिजनौर) और यूसुफ मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुराने नोटों को कम कीमत पर नई करेंसी से बदलवाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। आरोपियों का यह भी दावा है कि कुछ बैंककर्मियों से उनकी सेटिंग थी, जिसके सहारे यह काम करते थे।

विज्ञापन

धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा
गिरफ्तार विक्की गौतम यूपी पुलिस में सिपाही है, जिसकी तैनाती सीतापुर में थी, लेकिन वह लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। वहीं आरोपी मोहम्मद रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed