फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Bakery operator shot dead while going offer namaz in Moradabad, executed by history-sheeter brother-in-law

UP: मुरादाबाद में नमाज को जा रहे बेकरी संचालक की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर साले ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 27 Feb 2026 09:28 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 09:28 PM IST
सार

जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो. असद की बांग्ला गांव चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वह तरावीह पढ़ने जा रहे थे। 

विज्ञापन
UP: Bakery operator shot dead while going offer namaz in Moradabad, executed by history-sheeter brother-in-law
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो असद (62) की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उनके दूसरे साले जफर ने बांग्ला गांव चौराहे के पास अंजाम दिया। असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह की नजाम पढ़ने जा रहे थे ।

विज्ञापन


हत्या के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। एसपी सिटी और सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी जफर एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मो. असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बांग्ला गांव चौराहे के पास उनका दूसरा साला जफर सामने आ गया। जफर ने असद के सिर पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed