UP: आकाश फिर भाजपा मुरादाबाद जिला टीम के कप्तान, गिरीश भंडूला को महानगर की कमान, जातीय समीकरण को ऐसे साधा
भाजपा ने आकाश पाल को फिर से जिला अध्यक्ष और व्यापारी नेता गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। गिरीश भंडूला की नियुक्ति से पार्टी ने पंजाबी समाज को साधने और सामान्य व पिछड़ी जाति का संतुलन बनाने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्ष पद की आज घोषणा हो गई। पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी देवेश कोरी ने बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भरे हॉल में आकाश पाल को जिला और व्यापारी नेता गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष घोषित किया।
आकाश पाल को एक साल पहले ही जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। वहीं गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष पद की कमान सौंप कर पार्टी ने पंजाबी समाज के लोगों को साधने के साथ जिले में सामान्य और पिछड़ी जाति का संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष : ओबीसी पर भरोसा, पुराने पर दांव
चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा ने मंडल में अमरोहा को छोड़कर बाकी चार जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मंडल में ओबीसी पर फिर से भरोसा जताते हुए पुराने जिलाध्यक्षों पर ही दांव लगाया है। घोषित चार जिलाध्यक्षों में तीन पिछड़ी जाति के हैं। यही नहीं इन चार में तीन जिलाध्यक्ष तो पुराने हैं।
रविवार दोपहर भाजपा ने मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिजनाैर के जिलाध्यक्षों के नामों की ऐलान किया। पार्टी ने मुरादाबाद, संभल और बिजनाैर में वर्तमान जिलाध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। भाजपा ने सिर्फ रामपुर में नए चेहरे पर दांव लगाया है।
वहीं जिलाध्यक्षों की घोषणा करके पार्टी ने मंडल में पिछड़ी जाति को साधने की पूरी कोशिश की है। मुरादाबाद, संभल और रामपुर में चुने गए जिलाध्यक्ष ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। जबकि बिजनाैर के जिलाध्यक्ष के जरिये क्षत्रिय बिरादरी का साधने की कोशिश की गई है।
मुरादाबाद में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश पाल पर फिर से जिले की कमान साैंपी है। आकाश पाल पिछड़ी जाति से आते हैं। ऐसे ही संभल में हरेंद्र सिंह पार्टी का भरोसा जीतने में फिर कामयाब रहे हैं। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले हरेंद्र भी पिछड़ी जाति से आते हैं। इ
सके अलावा बिजनाैर के वर्ततान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चाैहान बाॅबी को पार्टी ने दोबारा माैका दिया है। भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय बिरादरी से आते हैं। रामपुर में वर्तमान जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को हटाकर भाजपा ने हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष बनाया है। हरीश भी पिछड़ी जाति से आते हैं। जबकि हंसराज पप्पू अनुसूचित जाति थे।
काैन महां से बना जिलाध्यक्ष
जिला जिलाध्यक्ष के नाम बिरादरी
मुरादाबाद आकाश पाल ओबीसी
रामपुर हरीश गंगवार ओबीसी
संभल हरेंद्र सिंह ओबीसी
बिजनाैर भूपेंद्र सिंह चाैहान बाॅबी क्षत्रिय
अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं
मंडल में अमरोहा जिलाध्यक्ष की घोषणा में अभी नहीं हाे सकी है। फिलहाल यहां वर्तमान में उदय गिरि गोस्वामी जिलाध्यक्ष हैं। यह भी ओबीसी जाति से ताल्लुक रखते हैं।