फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP : 33 cases, reward of 50 thousand on nine, yet no mining mafia in the district

गोरखधंधा : 33 मुकदमे, नौ पर 50 हजार का इनाम फिर भी जिले में कोई नहीं खनन माफिया

Fri, 14 Oct 2022 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 02:38 AM IST
सार

UP :मुरादाबाद जिले में बीते दस वर्षों में अलग-अलग थानों में खनन के 33 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 142 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं ठाकुरद्वारा प्रकरण के बाद नौ लोगों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में जिले में अभी तक कोई खनन माफिया नहीं है। 

विज्ञापन
UP : 33 cases, reward of 50 thousand on nine, yet no mining mafia in the district
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद जिले में बीते दस वर्षों में अलग-अलग थानों में खनन के 33 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 142 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं ठाकुरद्वारा प्रकरण के बाद नौ लोगों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में जिले में अभी तक कोई खनन माफिया नहीं है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ठाकुरद्वारा, भगतपुर, डिलारी, कुंदरकी, कटघर और मूंढापांडे में वर्षों से खनन चल रहा है। उत्तराखंड से आने वाले रेता बजरी बजरफुट से लदे वाहन भी इन्हें रास्तों से होकर गुजरते हैं। मुरादाबाद में इस धंधे में लिप्त लोगों ने सीओ, दरोगा और उनकी टीम को कुचलने कोशिश तक की है। खनन विभाग की टीम भी पिछले दस वर्षों में कई बार बंधक बनाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर की रात तो हद ही हो गई यहां एसडीएम और खनन अधिकारी को ही बंधक बनाकर आरोपी डंपर तक छुड़ाकर ले गए थे। खनन माफिया और उनके गुर्गों में ये हौसला पुलिस और खनन विभाग की कमजोर कार्रवाई के कारण ही पनपा है। पिछले दस साल में जनपद के अलग अलग थानों अवैध खनन करने के 33 केस दर्ज किए गए। जिसमें 142 लोगों को आरोपी भी बनाया गया लेकिन पुलिस अब तक एक भी खनन माफिया घोषित नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 33 माफिया घोषित 
शासन की सख्ती के बाद मुरादाबाद में भी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की शुरू की गई थी। जिले में 33 माफिया घोषित किए गए हैं। इनमें भू माफिया, शराब माफिया, सूदखोर माफिया शामिल हैं। लेकिन खनन माफिया एक भी घोषित नहीं किया गया। 


यहां तो खनन अधिकारी भी रिश्वत लेते हो चुके हैं गिरफ्तार 
मुरादाबाद। मूंढापांडे के दलपतपुर में चार अक्तूबर 2014 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रामपुर के खनन अधिकारी को पच्चीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार को रायल्टी चालान देने के नाम पर घूस की मांग की थी। पकड़े जाने से ढाई माह पहले ही खनन अधिकारी को शिकायतें मिलने पर मुरादाबाद से रामपुर ट्रासंफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed