फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 11th class student got angry due to father scolding, lost his life after being hit by goods train

UP: पिता के डांटने से नाराज हुआ 11वीं का छात्र, मालगाड़ी से कट कर दे दी जान, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Sun, 24 Dec 2023 10:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:13 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ में चला कि वह गुस्से में घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली। 

विज्ञापन
UP: 11th class student got angry due to father scolding, lost his life after being hit by goods train
amit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में शनिवार को पिता के डांटने से नाराज 11वीं के छात्र ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे स्टेशन से डेढ़ सौ मीटर दूर ओवरब्रिज के पास शव मिला। सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निजामपुर निवासी अमित कुमार 11वीं का छात्र था। पिता गजब सिंह गांव में ही दूध का व्यापार करते हैं। परिवार में मां प्रवेश, भाई अनिल कुमार, चिंटू और बहन शीतल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पिता ने किसी बात को लेकर अमित को डांट दिया था।
विज्ञापन


इससे अमित नाराज हो गया था। इसके बाद मां ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मां की एक नहीं सुनी और अपने कमरे में जाकर सो गया। शनिवार को पिता व भाई अपने अपने काम पर निकल गए। वहीं अमित परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अगवानपुर रेलवे स्टेशन पर आ गया। बताया जा रहा है कि यहां काफी देर तक वह स्टेशन पर ही बेंच पर बैठा रहा। इसके बाद अमित ट्रैक पर उतर गया और पैदल ही मुरादाबाद की तरफ चल दिया। स्टेशन से करीब डेढ़ सौ मीटर ओवरब्रिज के पास मतलबपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी से कट गया।


मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अगवानपुर चौकी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल किए। गांव के एक युवक ने फोटो देखकर उसकी पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed