फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   unreserved rail tickets will be buy from counter For Mahakumbh 2021

महाकुंभ 2021 के लिए काउंटर से खरीद सकेंगे अनारक्षित रेल टिकट, रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी

Wed, 09 Dec 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
unreserved rail tickets will be buy from counter For Mahakumbh 2021
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में 14 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ 2021 के लिए श्रद्धालु रेलवे के सामान्य (अनारक्षित) टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे। कोरोना के कारण 23 मार्च से ट्रेनों के सामान्य टिकटों की बिक्री बंद है। कोरोना काल में कुछ समय ट्रेनें नहीं चली थीं। जून से शुरुआत होने के बाद से ट्रेनों की सामान्य बोगी में भी आरक्षित टिकट से ही यात्रा संभव हो पा रही है।
विज्ञापन


महाकुंभ के मौके पर अनारक्षित टिकट काउंटर से बेचने के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि निर्देश पत्र में बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि जोनल मुख्यालयों को इसके लिए कोविड नियमों को ध्यान में रखना होगा। 
विज्ञापन


यानी बोगी में जितनी सीटें हैं, केवल उतने ही टिकट बेचे जा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस निर्देश के साथ यह भी कहा है कि इस मामले में अंतिम निर्णय जोनल मुख्यालय के स्तर पर लिया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने यह निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल मुख्यालय से आदेश के बाद अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर बिंदु पर कार्य किया जा रहा है। 

25 नियमित और 35 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी

मुरादाबाद रेल मंडल में महाकुंभ की तैयारियों के क्रम में पिछले कुंभ के यात्रियों की संख्या के मुताबिक डाटा की स्टडी की जा रही है। इसके तहत हरिद्वार महाकुंभ के अवसर पर मुरादाबाद रेल मंडल में 25 नियमित और 35 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे। एसीएम नरेश सिंह ने बताया कि हरिद्वार स्टेशन पर चार अस्थायी कैंपों में 56 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।

ड्रोन से होगी स्टेशनों की निगरानी
सुरक्षा के मद्देनजर कुंभ मेले के दौरान संबंधित स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। रेल प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला, रुड़की, ऋषिकेश, न्यू ऋषिकेश, ज्वालापुर, लक्सर नजीबाबाद, देहरादून आदि स्टेशनों पर सीसीटीवी के  जरिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी। 31 लेबल क्रासिंग गेटों पर भी सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। 

मेले के दौरान ये रहेंगी व्यवस्थाएं

  • कोहरे में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए 38 हाई मास्ट टावर लगाए जा रहे हैं।
  • सेंट्रल कंट्रोल रूम के अलावा वार रूम बनाए किए जा रहे हैं।
  • आगजनी और भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए फायर ब्रिगेड, फायर बाल्स, फायर एक्सटेंशन की व्यवस्था
  • प्रवेश और निकास द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं।
  • मेले के दौरान स्टेशनों पर डॉग स्क्वाड भी तैनात रहेंगे।
  • ओवरब्रिज, अंडरपास आदि का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed