फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   University Polytechnic team stands first with 19 medals

Moradabad News: खेल प्रतियोगिता में 19 पदकों के साथ यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक की टीम पहले पायदान पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
University Polytechnic team stands first with 19 medals
मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘शौर्य-2024’ के चौथे दिन सोमवार को यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक की टीम पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सोमवार को क्रिकेट, वॉलीबाॅल, एथलेटिक्स, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, कब्बड्डी और चेस की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक की टीम 7 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य सहित 19 पदक हासिल कर पहले पायदान पर पहुंच गई है। स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट 7 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 13 पदक पाकर द्वितीय स्थान पर तथा स्कूल ऑफ साइंसेज 7 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 15 पदक जीतकर तृतीय स्थान पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ एवं स्कूल ऑफ एजुकेशन की संयुक्त टीम 4 स्वर्ण, 4 रजत तथा 9 कांस्य सहित 17 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, फार्मेसी अकेडमी, साहू ओंकार सरन स्कूल ऑफ फार्मेसी की संयुक्त टीम 3 स्वर्ण और 2 रजत, 6 कांस्य सहित 11 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस 1 स्वर्ण, 6 रजत, 2 कांस्य के साथ कुल 9 पदक जीत कर छठवें स्थान पर है। स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड इंजीनियरिंग की संयुक्त टीम 1 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य सहित 9 पदक जीतकर सातवें स्थान पर है। 1 रजत, 1 कांस्य सहित कुल 2 पदक के साथ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आठवें स्थान पर है। मंगलवार को सर्वविजेता बनने के लिए कांटे की टक्कर होगी। खेल निदेशक प्रो. वैभव त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को ‘शौर्य-2024’ का समापन समारोह होगा। विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रो. राहुल कुमार मिश्रा, डॉ. कुशल पाल सिंह, प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, डाॅ. हरप्रीत सिंह, पवन कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, जेपी सिंह, डाॅ. देश दीपक आदि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article