फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   union minister Mukhtar Abbas Naqvi said Priyanka Gandhi UP visit political tourism asaduddin Owaisi is an entertainer

रामपुर: मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को कहा राजनीतिक पर्यटन, औवेसी को बताया एंटरटेनर 

Sat, 17 Jul 2021 08:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 08:34 PM IST
सार

मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली से सड़क मार्ग से रामपुर के शंकरपुर स्थित अपने आवास पर शनिवार शाम पहुंचे। आवास पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चर्चा की।

विज्ञापन
union minister Mukhtar Abbas Naqvi said Priyanka Gandhi UP visit political tourism asaduddin Owaisi is an entertainer
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को राजनीतिक पर्यटन बताया है। साथ ही असदुद्दीन औवेसी के यूपी राजनीति में सक्रिय होने पर कहा कि कुछ लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं।

विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली से सड़क मार्ग से रामपुर के शंकरपुर स्थित अपने आवास पर शनिवार शाम पहुंचे। आवास पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चर्चा की। नकवी रविवार दोपहर बिलासपुर सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के दौरे पर कहा कि राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए, कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है तो राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए। उन्होंने असदुद्दीन औवेसी के उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने पर कहा कि कुछ लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं, उत्तर प्रदेश के लोग इतने नादान या बेवकूफ नहीं है कि जो लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं उन्हें गंभीरता से लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed