{"_id":"5d808e078ebc3e016c139578","slug":"union-minister-mukhtar-abbas-naqvi-celebrates-pm-modi-birthday-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बोले नकवी- गुनाहगार बचेगा नहीं और बेगुनाह को डरने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बोले नकवी- गुनाहगार बचेगा नहीं और बेगुनाह को डरने की जरूरत नहीं
Tue, 17 Sep 2019 01:10 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और देशवासियों की खुशहाली के लक्ष्य को सामने रख कर बड़े सकारात्मक बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच साल पहले जब जनता ने देश की बागडोर दी थी उस वक्त घोटालों के गुरुघंटालों की तूती बोलती थी, लूट पर सौ प्रतिशत छूट का दौर था, लेकिन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ नरेंद्र मोदी ने देश को एक ईमानदार और पारदर्शी सरकार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भारत को लेकर पूरे विश्व का नजर और नजरिया सकारात्मक हुआ है, जो हर भारतवासी को गर्वान्वित कर रहा है। नकवी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान, कुरीतियों, कुप्रथाओं, करप्शन को खत्म करने वाले जन नायक के रूप में बनी है। जिन फैसलों को लोग असंभव कहा करते थे, वह संभव कर के मोदी सरकार ने अपनी मजबूत राष्ट्रवादी इक्छाशक्ति का प्रमाण दिया है
विज्ञापन
इस दौरान सांसद आजम खां के रामपुर से गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मैं क्या बोल सकता हूँ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो गुनाहगार है वह बचेगा नहीं, जो बेगुनाह है उसे डरने की जरूरत नहीं है।