{"_id":"6653cbe3d78f39c6fe0a818b","slug":"undertrial-prisoners-condition-worsens-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-408428-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जेल में बंद विचाराधीन बंदी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जेल में बंद विचाराधीन बंदी की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जेल में बंद लाइनपार वाल्मीकि बस्ती निवासी सुधीर (35) को बंदी रक्षक भर्ती कराने के लिए जिला अस्पताल लाए लेकिन जांच के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुधीर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि 23 मई को लाइनपार बस्ती निवासी सुधीर को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया था। उसी समय से आरोपी की तबीयत खराब चल रही थी। उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। जिला जेल के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर उसे एक बार फिर मिर्गी का दौरा पड़ा। हालत अधिक खराब होने पर बंदी रक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर उसकी जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस बारे में थाना प्रभारी सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना के आधार पर कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। आरोपी को मझोला पुलिस ने 23 मई को आर्म्स के तहत गिरफ्तार किया था। इधर जेल प्रशासन ने घटना से मानवाधिकार आयोग और मुख्यालय को जानकारी दी है।