{"_id":"6511ca91960e0cb2a0050c45","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-in-dharampur-kalan-village-of-bilari-kotwali-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की हुई मौत, 25 से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की हुई मौत, 25 से अधिक लोग घायल
Mon, 25 Sep 2023 11:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:29 PM IST
सार
थांवला गांव निवासी मुनीफ के भाई की ससुराल रामपुर जनपद की तहसील शाहबाद के गांव मियांगंज में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके दाफिना में शामिल होने के लिए वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के अन्य रिश्तेदारों को भी ले गया था।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली के धर्मपुर कलां गांव में सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में थांवला गांव निवासी चालक मुनीफ 35 वर्ष पुत्र अशरफ की मौत हो गई जबकि 25 अन्य सवार घायल हो गए। 11 गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थांवला गांव निवासी मुनीफ के भाई की ससुराल रामपुर जनपद की तहसील शाहबाद के गांव मियांगंज में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके दाफिना में शामिल होने के लिए वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के अन्य रिश्तेदारों को भी ले गया था। दाफिना से वापस लौटते समय बिलारी कोतवाली के धर्मपुरकलां गांव में सड़क किनारे गहरी खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच और घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सकों ने चालक मुनीफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रईस, हलीमा, जायरा, सलीम, खैरूल निशा, शमशाद, सालिम, सायरा, साइस्ता, नाजमा और नरगिस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना पर थांवला के ग्रामीण घायलों का हाल जानने के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।