{"_id":"5f0788f08ebc3e635313e91c","slug":"uncontrolled-car-crushed-bjp-leader-to-death-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में अनियंत्रित कार ने भाजपा नेता को कुचला, हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में अनियंत्रित कार ने भाजपा नेता को कुचला, हादसे में मौत
Fri, 10 Jul 2020 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भाजपा के रजबपुर मंडल मंत्री को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार पड़ोसी गांव के युवक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में काफूरपुर-गुलड़िया मार्ग पर हुआ है। क्षेत्र के गांव अटैरना निवासी जीवन सिंह पेशे से किसान हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के रजबपुर मंडल मंत्री भी हैं। उनके परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। गुरुवार को वह काफूरपुर-गुलड़िया मार्ग स्थित राजवीर सिंह की दुकान से खाद लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान जीवन सिंह और राजवीर सिंह पड़ोसी चंद्रपाल सिंह के मकान के बाहर बैठकर बात करने लगे। तभी काफूरपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार जीवन सिंह को कुचलकर पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल और राजीव मामूली रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। धमाकेदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक पड़ोसी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर इसकी जांच कर रही हैं।