फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncle raped his 11-year-old niece

Moradabad News: चाचा ने 11 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 03 Mar 2026 10:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped his 11-year-old niece
डिलारी। गन्ना तोड़ कर देने के बहाने 27 वर्षीय युवक 11 वर्षीय बालिका को खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। होश आने पर खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी बालिका का रिश्ते में चाचा बताया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च 2026 को शाम पांच बजे पीड़ित की 11 वर्षीय पुत्री को आरोपी भतीजा गन्ना तोड़कर देने के बहाने रामगंगा नदी के नाले पर खेत पर ले गया । वहां गन्ने के खेत में अंदर से गन्ना तोड़कर देना कहते हुए बालिका को अंदर ले गया । फिर आरोपी ने डरा धमका कर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बेहोश हुए बालिका को आरोपी छोड़कर भाग गया। होश आने पर खून से लथपथ हालत में घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी । आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष फैसले का प्रयास किया । किसी प्रकार उनके चंगुल से निकल कर मंगलवार शाम चार बजे थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed